With the decrease in the production of soybean, getting the price will also be difficult | सोयाबीन के उत्पादन में कमी के साथ ही भाव मिलना भी रहेगा मुश्किल

With the decrease in the production of soybean, getting the price will also be difficult | सोयाबीन के उत्पादन में कमी के साथ ही भाव मिलना भी रहेगा मुश्किल


आष्टा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार बारिश के बाद से तीखी धूप के बीच किसान खेतों कटने से छूटी फसल को काट रहे है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सोयाबीन सड़ गया है। इसके अलावा जो पहले कट गई थी वह भी धूप नहीं मिलने से खराब हो गया है। जिससे अब किसानों को कम उपज के बाद भी भाव मिलने में परेशानी आएगी। वहीं अब किसानों को आगामी फसल की तैयारी करने में परेशानी आ रही है।

क्षेत्र में पहले लंबी खेंच फिर ज्यादा बारिश के बाद इल्ली व रोग से पूरी फसल बर्बाद कर दी है। जो थोड़ी बहुत बची हुई फसल थी वह भी बारिश के कारण खेतों में ही सड़ गई है। इस बार बीज व लागत तक नहीं निकली है उलटे जेब से कटाई लग रही है। ज्यादा बारिश से फसल निकालने लायक भी नहीं बची है। इस बार शुरुआत में फसल अच्छी थी, लेकिन ज्यादा बारिश के कारण फसल चौपट हो गई है।



Source link