5 मैच में सिर्फ 34 रन… ऐसे कैसे जीतेंगे टी20 वर्ल्ड कप? टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, अब नासूर बन रहा ये जख्म

5 मैच में सिर्फ 34 रन… ऐसे कैसे जीतेंगे टी20 वर्ल्ड कप? टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, अब नासूर बन रहा ये जख्म


India Cricket Team T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती मानी जाने वाली उसकी बल्लेबाजी ही अब उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है. विशेष रूप से ओपनिंग साझेदारी एक ऐसे दौर से गुजर रही है जिसे ‘डक एपिडेमिक’ (शून्य पर आउट होने की महामारी) कहा जा रहा है. टूर्नामेंट के शुरुआती 5 मैचों में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर केवल 34 रन जोड़े हैं. यह किसी भी विश्व स्तर की टीम के लिए शर्मनाक आंकड़े हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले इस रिकॉर्ड ने फैंस को परेशान कर दिया है. इस कमजोरी की वजह से ट्रॉफी जीतने का सपना टूट भी सकता है.

ओपनिंग पार्टनरशिप का औसत मात्र 6.8 रन प्रति मैच रहा है, जिसने हर बार मध्यक्रम को दबाव में डाला है. अगर हम इस वर्ल्ड कप में भारत के ओपनिंग साझेदारी पर नजर डालें, तो तस्वीर बेहद धुंधली नजर आती है. अमेरिका के खिलाफ भारत ने 8 (8) रन जोड़े. इस मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए थे. दूसरे ओवर में ही टीम को पहला झटका लग गया था. ईशान किशन ने 20 रन बनाए थे. यहां से शुरू हुआ सिलसिला अब तक खत्म नहीं हुआ है. ओपनर्स अभी तक 5 मैचों में एक भी अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


एक मैच में संजू सैमसन ने की ओपनिंग

नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा बीमार होने के कारण नहीं खेले. संजू सैमसन और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 12 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी की. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन के आउट होने से जोड़ी टूटी. वह 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए और किशन ने 24 गेंद पर 61 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया. इस मैच में सैमसन और किशन द्वारा की गई 25 रन की साझेदारी मौजूदा टूर्नामेंट में पहले विकेट के लिए भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. सैमसन इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेल पाए हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सावधान! चेन्नई में ‘काल’ बन सकते हैं जिम्बाब्वे के ये 4 खिलाड़ी, एक तो अभी तक NOT OUT

पाकिस्तान मैच से शुरू हुआ पतन

नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद पतन शुरू हुआ. पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 1 (6) रन की साझेदारी हुई. पहले ओवर में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया. इसके बाद दूसरे ओपनर ईशान किशन ने 40 गेंद पर 77 रन बनाए. नीदरलैंड के खिलाफ अगले मैच में खाता नहीं खुला. पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (00) को आर्यन दत्त ने आउट कर दिया. किशन 7 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए थे. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी नाकाम रही और टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया. ईशान किशन (0) को पहले ओवर में एडेन मार्करम ने आउट कर दिया. अभिषेक शर्मा उनके बाद 15 रन बनाकर आउट हुए.

fallback

ये भी पढ़ें: समीकरण छोड़िए… सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम इंडिया को करने होंगे ये 5 काम, नहीं तो हो जाएगा बंटाधार

आक्रामक शैली बनी टीम की दुश्मन?

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी से जिस आतिशी शुरुआत की उम्मीद थी, वह पूरी तरह विफल रही है. अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन ‘डक’ (शून्य) का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया और अंततः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाकर अपना खाता खोला. वहीं, ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाकाम हो गए. विशेषज्ञों का मानना है कि ‘हर गेंद पर प्रहार’ करने का भारत का रवैया धीमे या टर्निंग ट्रैक पर पूरी तरह फेल हो रहा है.



Source link