‘हम कार्यक्रम के लिए तैयार थे’, गायक अदनान सामी का ग्‍वालियर कोर्ट में जवाब पेश

‘हम कार्यक्रम के लिए तैयार थे’, गायक अदनान सामी का ग्‍वालियर कोर्ट में जवाब पेश


Last Updated:

ग्वालियर की जिला अदालत में 17 लाख रुपये एडवांस विवाद मामले में गायक अदनान सामी ने अपना जवाब पेश किया. उन्होंने कहा कि वे कार्यक्रम के लिए तैयार थे, लेकिन आयोजक फर्म ने पहले तारीख बदली और फिर एक दिन पहले कार्यक्रम रद्द कर दिया. अदालत ने उनका जवाब रिकॉर्ड पर ले लिया है और मामले की सुनवाई जारी है.

Zoom

ग्‍वालियर कोर्ट में गायक अदनान सामी ने जवाब पेश किया है.

ग्वालियर. जिला अदालत में चर्चित एडवांस भुगतान विवाद मामले में प्रसिद्ध गायक अदनान सामी की ओर से जवाब पेश किया गया. मामला वर्ष 2022 में प्रस्तावित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें एक स्थानीय फर्म ने 17 लाख रुपये एडवांस देने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में अदनान सामी की ओर से अदालत में विस्तृत जवाब दायर किया गया है, जिसमें कार्यक्रम रद्द होने की पूरी जिम्मेदारी आयोजक फर्म पर डाली गई है.

जिला अदालत ने अदनान सामी की ओर से प्रस्तुत जवाब को रिकॉर्ड पर ले लिया है. इस प्रकरण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एडवांस भुगतान, अनुबंध की शर्तों और रद्दीकरण की प्रक्रिया को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों पक्षों के दावों के बीच अब अदालत में तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ेगी. ग्वालियर की एक फर्म ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिए अदनान सामी को 17 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. आरोप है कि तय तिथि पर कलाकार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जिससे आयोजकों को आर्थिक नुकसान हुआ. फर्म की ओर से एडवांस राशि वापसी की मांग की गई है. इसी को लेकर यह मामला न्यायालय तक पहुंचा.

अदनान सामी की ओर से क्या कहा गया
अदनान सामी की ओर से अदालत में दाखिल जवाब में कहा गया कि सितंबर 2022 में कार्यक्रम की तिथि तय की गई थी. बाद में आयोजक फर्म ने स्वयं कार्यक्रम को नवंबर में शिफ्ट कर दिया. जवाब में यह भी उल्लेख किया गया कि नवंबर की नई तिथि से एक दिन पहले फर्म ने कार्यक्रम को फिर से रद्द कर दिया. कलाकार की ओर से दावा किया गया कि वे कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन आयोजक ने आयोजन नहीं कराया.

एडवांस राशि को लेकर विवाद
जवाब में कहा गया है कि अब फर्म नियमों के विरुद्ध एडवांस राशि वापस मांग रही है. कलाकार पक्ष का तर्क है कि कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय आयोजक का था, इसलिए एडवांस वापसी का दावा उचित नहीं है. मामले में अनुबंध की शर्तें और रद्दीकरण की समयसीमा अहम भूमिका निभाएंगी. अदालत अब दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा करेगी.  जिला अदालत ने अदनान सामी की ओर से दायर जवाब को रिकॉर्ड पर ले लिया है. अब आगामी सुनवाई में दोनों पक्षों के तर्कों और साक्ष्यों पर विचार किया जाएगा.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link