दमोह में ट्रक चालक से मारपीट, वीडियो आया सामने: बाइक को कट मारने पर हुई पिटाई, ड्राइवर ने नहीं की शिकायत – Damoh News

दमोह में ट्रक चालक से मारपीट, वीडियो आया सामने:  बाइक को कट मारने पर हुई पिटाई, ड्राइवर ने नहीं की शिकायत – Damoh News




दमोह के घंटाघर के पास एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है सोमवार रात बाइक सवार को कट मारने के बाद कुछ लोगों ने ट्रक चालक और उसके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवा ट्रक चालक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीट रहे हैं। मारपीट करने वाले युवकों ने बताया कि ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उन्हें कट मारा था, जिसके बाद घंटाघर पर उसे रोका गया। मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक सोहेल खान ने बताया कि उसे घटना के बारे में कुछ पता नहीं था। वह अपने कर्मचारियों के साथ ट्रक के अंदर बैठा था, तभी घंटाघर पर उसका ट्रक रोका गया। उसे बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा गया। सोहेल खान जबलपुर नाके की ओर धर्म कांटे पर जा रहा था, जब रास्ते में उसके साथ यह घटना हुई। चूंकि ट्रक चालक सोहेल खान दमोह का निवासी नहीं था, इसलिए उसने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।



Source link