लाइव मैच में बल्लेबाज ने कराया हेयरकट, फिर ठोकी सेंचुरी, अंपायर बना था नाई

लाइव मैच में बल्लेबाज ने कराया हेयरकट, फिर ठोकी सेंचुरी, अंपायर बना था नाई


होमखेलक्रिकेट

लाइव मैच में बल्लेबाज ने कराया हेयरकट, फिर ठोकी सेंचुरी, अंपायर बना था नाई

Last Updated:

Sunil Gavaskar get haircut During Match: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी अजीब घटनाएं देखने को मिलती है, जिसे भूल पाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ साल 1974 में भारतीय दिग्ग्ज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के साथ हुआ था, जब उन्हें लाइव मैच में रुककर हेयरकट कराना पड़ा. गावस्कर के लिए ये हेयरकट काफी सही साबित हुआ और उन्होंने मैच में सेंचुरी जड़ दी.

Zoom

सुनील गावस्कर ने लाइव मैच में कराया था हेयरकट

नई दिल्ली: मॉर्डन डे क्रिकेट में फैंस कैमरे में खुद को नोटिस कराने के लिए कई बार बहुत ही अजीबों-गरीब हरकत कर देते हैं. कभी कोई सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान पर घुस जाता है, तो कोई खुद के शरीर को रंग कर स्टेडियम में मैच देखने आता है. टेक्नोलॉजी और हाई रेजोल्यूशन कैमरे के कारण ये सभी घटनाए कैमरे में कैद हो जाती है और फैंस के जहन में भी ये उतर जाता है, लेकिन 80 के दशक में क्रिकेट में वैसी टेक्नोलॉजी नहीं थी जैसा की आज है. यही कारण है कि उस समय जब मैदान पर कोई अजीब तरह की घटना होती थी तो उसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता चल पाता था.

ऐसा ही कुछ साल 1974 में भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में हुआ था. ये घटना भारतीय टीम की पारी की थी जब दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर बैटिंग कर रहे थे. भारतीय पारी के दौरान मैनचेस्टर में काफी तेज हवा चल रही थी. इसके कारण सुनील गावस्कर के बाल बार-बार उनकी आंखों के सामने आ जा रहे थे, जिसके कारण उन्हें पेस बॉलिंग के सामने बल्लेबाजी में दिक्कत हो रही थी. चुकी उस दौर में हेमलमेट का प्रयोग नहीं होता था, जिससे की बालों को कवर किया जा सके. ऐसी स्थिति में उन्होंने अंपायर से मदद मांगना सही समझा.

गावस्कर ने अंपायर से कराया हेयरट

बाल के कारण बार-बार परेशानी से बचने के लिए गावस्कर ने मैच में अंपायरिंग कर रहे डिकी बर्ड से मदद मांगी. गावस्कर ने डिकी बर्ड से पूछा कि क्या आपके पास कैंची है? संयोग से डिकी बर्ड अपने पास अंपायरिंग के दौरान एक छोटी कैंची रखते थे. क्योंकि कभी-कभी गेंद की धागे को काटने में वह काम आता था. ऐसे में फिर क्या था, गावस्कर ने डिकी बर्ड से अपने आगे के बाल काटने के लिए कह दिया.

गावस्कर के कहने पर डिकी वर्ड ने उनके आगे के बाल काट दिए, जिसके बाद उन्होंने आगे की बल्लेबाजी. गावस्कर ने इस मैच में शतक लगाया, लेकिन दुर्भाग्य से टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली. मैदान पर अंपायर को नाई की भूमिका में देख मैदान पर खिलाड़ियों और मैच देखने आए फैंस भी हंस रहे थे. डिकी बर्ड ने सुनील गावस्कर के इस हेयरकट की घटना का अपनी आत्मकथा में जिक्र किया है. उन्होंने इस घटना को अपने करियर का सबसे अनोखा अनुभव बताया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link