सुरेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी.
ज़मीन के इसी झगड़े में कांग्रेस नेता सुरेश तिवारी (Suresh Tiwari) ने अपने घर से दूर खेत में घर बनाकर रह रहे अन्नू मिश्रा पर देसी कट्टे से गोली चला दी. तिवारी ने 3 फायर (firing) की जिसमें अन्नू मिश्रा घायल हो गया था.
घटना आज सुबह की है. रीवा ज़िले के गहिलवार गांव में खूनखराबा हो गया. ये इलाका पनवार थाना इलाके में आता है. गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में गोली चली. इस घटना में एक व्यक्ति घायल और दूसरे की मौत हो गयी. इससे पहले भी दोनों पक्षो में जुलाई में लड़ाई झगड़े हुआ था.
कांग्रेस नेता ने चलायी गोली
बताया जा रहा है कि सुरेश तिवारी पिता ललित मिश्रा उम्र 40 वर्ष की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. जबकि इस झगड़े में अन्नू मिश्रा पिता कालू प्रसाद मिश्रा उम्र 30 वर्ष गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें इनका इलाज कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है.वही मृतक सुरेश तिवारी के शव का पंचनामा बनाकर पनवार पुलिस ने पीएम कराने जवा सीएचसी भेज दिया.
तिवारी को घेरकर मारा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ज़मीन के इसी झगड़े में सुरेश तिवारी ने अपने घर से दूर खेत में घर बनाकर रह रहे अन्नू मिश्रा पर देसी कट्टे से गोली चला दी. तिवारी ने 3 फायर किए जिसमें अन्नू मिश्रा घायल हो गया था. गोलियों की आवाज सुनते ही अन्नू के परिवार के लोग दौड़कर बाहर आ गए. सुरेश तिवारी भाग पाता उससे पहले ही सबने मिलकर मौके पर उसे घेर लिया लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी. (रिपोर्ट-अर्पित पांडेय, रीवा)