सिवनी में चलते मैजिक वाहन में लगी आग: दूर तक सुनाई धमाके की आवाज; डूंडा सिवनी में चालक ने कूदकर बचाई जान – Seoni News

सिवनी में चलते मैजिक वाहन में लगी आग:  दूर तक सुनाई धमाके की आवाज; डूंडा सिवनी में चालक ने कूदकर बचाई जान – Seoni News




सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। साहू कबाड़ा गोदाम के पास हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धू-धू कर जला वाहन, धमाके से दहशत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन सड़क पर चल रहा था तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन में एक धमाका भी हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि वाहन खाली था और कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग ने पाया काबू सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना के दौरान सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू करवाया। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया- प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है, हादसे में वाहन जलकर खाक हो गया।



Source link