सुसनेर के इतवारिया नाले में फंसी मिली लाश: पंजाब के जोल डाइवाला का रहने वाला था, ह्त्या या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा – Agar Malwa News

सुसनेर के इतवारिया नाले में फंसी मिली लाश:  पंजाब के जोल डाइवाला का रहने वाला था, ह्त्या या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा – Agar Malwa News




आगर-मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में शनिवार सुबह इतवारिया नाले में एक किशोर का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पंजाब के जोल डाइवाला निवासी 16 वर्षीय विजय सिंह, पिता शक्ति सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अक्षय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर नीलम जैन ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि पंजाब का रहने वाला यह किशोर सुसनेर के इतवारिया क्षेत्र तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है।



Source link