MP LIVE News 30 August: आज ग्वालियर और छतरपुर में दिखेगा सीएम मोहन यादव का ग्रैंड पावर शो , धमाकेदार कार्यक्रमों की भरमार!

MP LIVE News 30 August: आज ग्वालियर और छतरपुर में दिखेगा सीएम मोहन यादव का ग्रैंड पावर शो , धमाकेदार कार्यक्रमों की भरमार!


Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. शनिवार को उनका ग्वालियर और छतरपुर दौरा है, जहां वे कई बड़े आयोजनों में शामिल होंगे. सुबह से ही सीएम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और हर जगह उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

सबसे पहले सुबह 9:30 बजे, सीएम मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित स्वदेशी से स्वावलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे. यहां आत्मनिर्भर भारत और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा.

इसके बाद 10:40 बजे वे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे. लगभग एक घंटे की यात्रा के बाद 11:35 बजे वे ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है. सीएम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. यहां प्रदेश में टूरिज्म को लेकर नई संभावनाओं पर चर्चा होगी और निवेश के अवसरों पर भी मंथन होगा.

ग्वालियर के कार्यक्रमों के बाद सीएम 2:30 बजे ग्वालियर से छतरपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 3:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर छतरपुर मेला ग्राउंड पर उतरेगा, जहां वे बड़े धूमधाम से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेंगे. इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहेगा.

जन्माष्टमी महोत्सव के बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री का रोड शो होगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है. सड़कों पर भीड़ उमड़ने की संभावना है और लोगों की नजरें अपने लोकप्रिय नेता को देखने पर टिकी रहेंगी.

August 30, 2025 07:15 IST

Gwalior News: ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन

ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. शुभारंभ कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा. इस इवेंट में 18 कंपनियां, 505 इन्वेस्टर, और 94 टूर ऑपरेटर शामिल होंगे. मुख्यमंत्री आज 21 निवेशकों के साथ 121 चर्चाएं करेंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी इस कॉन्क्लेव में मौजूद रहेंगे.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: आज ग्वालियर और छतरपुर में दिखेगा सीएम मोहन यादव का ग्रैंड पावर शो



Source link