पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच में बाबर आजम को किया बाहर

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच में बाबर आजम को किया बाहर


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच में बाबर आजम को किया बाहर

Last Updated:

Babar Azam Drop Pakistan Playing XI: पाकिस्तान ने करो या मरो मैच में बाबर आजम को बाहर कर दिया. श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में जारी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में पाकिस्तान ने बाबर आजम सहित सैम अयूब और सलमान मिर्जा को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया.

Zoom

बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से किया गया बाहर.

नई दिल्ली :  पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच खेला जा रहा है. सेमीफाइनल की धुंधली उम्मीदों को बचाने उतरी पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने ‘करो या मरो’ मुकाबले में पूर्व कप्तान और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बाबर आजम को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है.

इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन ने टीम संतुलन में भारी बदलाव करते हुए तीन बड़े फैसले लिए हैं. बाबर आजम के अलावा युवा ऑलराउंडर सैम अयूब और तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से किया गया बाहर.

बाबर और अयूब पर क्यों गिरी गाज?
बाबर आजम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने जैसा रहा है. उन्होंने चार पारियों में केवल 91 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट (112.35) आधुनिक टी20 क्रिकेट के मानकों से काफी नीचे रहा है. कोच माइक हेसन ने बाबर की भूमिका को एक ‘रक्षक’ के रूप में देखा था, जिसकी जरूरत केवल टॉप ऑर्डर के ढहने पर पड़ती. लेकिन आज के समीकरण ऐसे हैं कि पाकिस्तान को शुरू से अंत तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जरूरत है, जिसमें बाबर फिट नहीं बैठ रहे थे.

वहीं, ओपनर सैम अयूब भी 137.25 के स्ट्राइक रेट से केवल 70 रन ही बना सके. हालांकि उन्होंने 5 विकेट झटके, लेकिन एक विशेषज्ञ ओपनर के तौर पर वह अपनी जगह सुरक्षित रखने में नाकाम रहे.

‘स्पेशलिस्ट’ खिलाड़ियों पर दांव
पाकिस्तान ने इस मैच के लिए पूरी तरह से ‘स्पेशलिस्ट रूट’ अपनाया है. टीम ने ऑलराउंडर्स की जगह विशेषज्ञों को तवज्जो दी है.  ख्वाजा नफे को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया है जिनसे आक्रामक शुरुआत की उम्मीद है. नसीम शाह पेस अटैक को मजबूती देने के लिए वापस आए है . अबरार अहमद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने के लिए मिस्ट्री स्पिनर को मौका मिला है.

सेमीफाइनल का कठिन समीकरण
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. अब पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड को पछाड़ने के लिए पाकिस्तान को पहले एक विशाल स्कोर खड़ा करना होगा. फिर उस स्कोर को कम से कम 64 रनों के अंतर से डिफेंड करना होगा. तभी पाकिस्तान के अंक न्यूजीलैंड के बराबर होंगे और उनका नेट रन-रेट (NRR) कीवी टीम से बेहतर हो पाएगा. यही कारण है कि टीम ने ऐसे बल्लेबाजों को चुना है जो पहली गेंद से प्रहार कर सकें और ऐसे गेंदबाजों को रखा है जो श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त करने की क्षमता रखते हों.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link