Last Updated:
PCB chairman Mohsin Naqvi unhappy reportedly sack captain Salman Agha: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान सलमान अली आगा की छुट्टी हो सकती है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की होगी छुट्टी! टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मचा हाहाकार
नई दिल्ली. अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीतने के बाद भी पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया. टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन की वजह से टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है. सवाल कप्तान सलमान आगा पर भी उठ का रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रिकॉर्ड को देखते हुए यह लग रहा है कि अब उनकी कप्तानी जाने वाली है. पाकिस्तान की टी20 टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान को हटाया जा सकता है, कुछ सीनियर खिलाड़ी भी अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं.
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप अभियान से नाखुश हैं नकवी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं. एक सूत्र ने बताया कि नकवी को चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड के करीबी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि टीम पूरी तरह तैयार है. वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी. सूत्र ने कहा, “नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं क्योंकि इस बार चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड के उनके करीबी साथियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि टीम वर्ल्ड कप में अच्छा करेगी.”
सलमान अली आगा की कप्तानी से हटाने की पुष्टि
इसी सूत्र ने आगे बताया कि नकवी ने टूर्नामेंट के बाद सलमान को टी20 कप्तानी से हटाने का फैसला किया है. इसके अलावा, वे हेड कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा करेंगे. सूत्र ने कहा, “सलमान, बाबर आजम, उस्मान खान और कुछ अन्य खिलाड़ियों का टी20 इंटरनेशनल करियर वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो सकता है.”
पाकिस्तान का अगला कप्तान कौन होगा?
शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी का नाम कप्तानी के लिए संभावित विकल्पों में शामिल है. समझा जा रहा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हेड कोच माइक हेसन ने नकवी से बात की थी कि वर्ल्ड कप के बाद टीम में युवा खिलाड़ियों को लाने की जरूरत है. उन्होंने सुझाव दिया था कि टीम को आधुनिक टी20 क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना चाहिए. सूत्र ने कहा, “तो वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.”
बाबर आजम का टी20 करियर खत्म होने के करीब
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बाबर आजम, जिन्होंने 145 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनका भी टी20 करियर खत्म होने के करीब है, अगर वे बचे हुए मैचों में, खासकर श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले और अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो नॉकआउट मैचों में, शानदार प्रदर्शन नहीं करते हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें