मोहन पार्क में टाइगर्स की हलचल तेज: बिना कॉलर आईडी के 10 बाघ दिखे, रेंजर बोले- सफारी होने से बढ़ेगा पर्यटन – Sidhi News

मोहन पार्क में टाइगर्स की हलचल तेज:  बिना कॉलर आईडी के 10 बाघ दिखे, रेंजर बोले- सफारी होने से बढ़ेगा पर्यटन – Sidhi News




सीधी वन मंडल के मोहन पार्क इलाके में इन दिनों बाघों की हलचल काफी बढ़ गई है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में घूमकर इन गतिविधियों पर नजर रख रही है। रेंजर जितेंद्र पाराशर ने सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी गोविंद विश्वकर्मा और अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 10 बाघों का जमावड़ा और नए टाइगरों की एंट्री रेंजर पाराशर ने बताया कि मोहन रेंज में इस समय कुल 10 बाघ मौजूद हैं। इनमें 3 नर, 2 मादा और उनके 5 शावक शामिल हैं। हाल ही में जांच के दौरान एक मादा बाघ (T 46) और एक नर बाघ (T 53) को भी देखा गया है, जिनके गले में कॉलर आईडी नहीं लगी है। वन विभाग इन सभी की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। सफारी न होने से कमाई का नुकसान निरीक्षण के दौरान रेंजर ने इस बात पर चिंता जताई कि मोहन पार्क में सैलानियों के लिए जिप्सी जैसी सफारी की सुविधा नहीं है। उनका कहना है कि सफारी न होने की वजह से विभाग की कमाई पर असर पड़ रहा है। अगर यहां सफारी शुरू होती है, तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वन विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह बाघों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया है। लोगों से कहा गया है कि वे बिना वजह जंगल की तरफ न जाएं। साथ ही, किसी भी तरह की संदिग्ध हलचल दिखने पर तुरंत वन विभाग को खबर करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link