छिंदवाड़ा में सांप के काटने से मजदूर की मौत: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में सांप के काटने से मजदूर की मौत:  जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Chhindwara News




छिंदवाड़ा शहर में सांप के काटने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना देहात थाना क्षेत्र के खजरी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चंदन पिता देवचंद तेकाम को किसी जहरीले सांप ने हाथ में काट लिया था। सांप के काटते ही युवक ने अपने हाथ में तार बांध लिया और आसपास मौजूद परिचित लोग उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार देर शाम युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।



Source link