Last Updated:
Sanju Samson 11pm message to Charulatha: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन ने अगस्त 2013 को एक दिन रात 11 बजे चारुलता को फेसबुक पर सिम्पल सा हाय लिखकर भेजा था. दोनों के बीच बातें होने लगी और दोस्ती हुई. संजू ईसाई हैं और चारुलता हिंदू नायर परिवार से आती हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी धार्मिक या सांस्कृतिक अंतर को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया. 22 दिसंबर 2018 को दोनों ने केरल के कोवलम में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक निजी समारोह में शादी की.
संजू सैमसन अपनी पत्नी चारुलता रमेश के साथ
नई दिल्ली. इस वक्त हर जगह सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है, संजू सैमसन. अपनी गजब की बल्लेबाजी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को अकेले मैच का नक्शा इस ओपनर ने बदल दिया. 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाज जहां 30 रन नहीं बना पाए संजू ने 97 रन की नाबाद पारी खेल डाली. अपना विकेट जल्दी गंवाने वाले इस बैटर ने मैच खत्म किया और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. संजू की बल्लेबाजी जैसे ही उनकी लव स्टोरी भी कमाल की है. रात के 11 बजे उन्होंने फेसबुक के जरिए एक लड़की से संपर्क किया था और आज वो उनकी पत्नी हैं.
संजू सैमसन ने क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से एक खास पहचान बनाई है, चाहे वह भारत के लिए खेल रहे हों या इंडियन प्रीमियर लीग में. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है. केरल में जन्मे संजू सैमसन ने अपनी पत्नी चारुलता रमेश से कॉलेज के दिनों में मार इवानियोस कॉलेज, तिरुवनंतपुरम में मुलाकात की थी.
रात के 11 बजे किया था मैसेज
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो चारुलता से संजू सैमसन की पहली बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी. संजू ने पहल की और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा. चारुलता ने इसे एस्पेक्ट किया. टीम इंडिया के स्टार ने पहला मैसेज 22 अगस्त साल 2013 में रात 11 बजे किया था. उन्होंने बातचीत शुरू करने के लिए ‘हाई’ लिखकर भेजा था.
फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ रिश्ता
दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ जब संजू ने चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई. संजू और चारुलता पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे. 2018 में उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. संजू ईसाई हैं और चारुलता हिंदू नायर परिवार से आती हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी धार्मिक या सांस्कृतिक अंतर को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया. 22 दिसंबर 2018 को दोनों ने केरल के कोवलम में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक निजी समारोह में शादी की.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें