टीकमगढ़ में सोमवार को आजाद संकल्प यात्रा पहुंची। दोपहर 2 बजे गांधी चौराहा के पास सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने मौजूद लोगों से होली नहीं मानने की बात कही। वहीं दामोदर यादव ने मनुवाद को लेकर सवर्णों का विरोध किया। छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कहा कि होली हमारा त्यौहार नहीं है। उन्होंने कहा कि अबीर क्यों लगाते हो। अबीर का मतलब है जो वीर नहीं होता है। जो हिजड़ा होता है। जो अपनी बहन बेटियों की इज्जत लुटवाने का काम करता है। वीर ये हैं जो मंच पर बैठे हैं। इसलिए हमें अबीर नहीं लगाना है। असली विरोधी मनुवादी हैं। इसलिए बहिन बेटियों इनके पंडालों में जाना बंद कर दो। ये हिंदू हमारे लिए नहीं हैं। ये हिंदू नहीं कसाई हैं, आशाराम के भाई हैं। ये बलात्कारी हैं, चोर हैं, बदमाश हैं। इनके पंडालों में मत जाओ। हमारी बहन को जिंदा जलाया गया। हम ऐसी होली को नहीं मानते। दामोदर यादव बोले- मनु की प्रतिमा नहीं लगने देंगे सभा में दामोदर यादव ने कहा कि ग्वालियर में मनु महाराज की प्रतिमा लगाने की बात करते हैं। लेकिन हम प्रतिमा नहीं लगने देंगे। अगर प्रतिमा लगाओगे तो उसे तोड़कर जूते मारने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से ग्वालियर न्यायालय परिषद में डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा लगाए जाने की बात कही। टीकमगढ़ में आयोजित सभा में करीब 200 लोग शामिल हुए। इसमें भीम आर्मी सहित यादव महासभा के भी कुछ लोग पहुंचे। प्रशासन ने सभा की अनुमति पत्र में भड़काऊ भाषण जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की शर्त लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी दामोदर यादव और पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने समाज को बांटने वाले भड़काऊ भाषण दिए और मनुवाद के बहाने सवर्णों को जमकर गालियां भी दीं। इसके बाद यात्रा में शामिल लोग लिधौरा के लिए रवाना हो गए। बीजेपी से विधायक रहे, सपा से लोकसभा चुनाव लड़ा आरडी प्रजापति ने 2013 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर जीता था। 2018 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके बेटे राजेश प्रजापति को दे दिया। राजेश प्रजापति 2018 से 2023 तक विधायक रहे। इस दौरान आरडी प्रजापति ने सपा जॉइन कर ली। सपा के टिकट पर ही टीकमगढ़ से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वे हार गए थे। ये खबर भी पढ़ें- पूर्व विधायक बोले-एंजॉय करने वाली मां से पैदा हुए हो?:आरडी प्रजापति ने कहा- कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों पर विवादित बयान दिया है। प्रजापति ने कहा- अब बहन-बेटियां तो प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। बहन-बेटियों की छाती से पृथ्वी हिलने लगी है, ये अनिरुद्धाचार्य कहते हैं। प्रजापति ने आगे कहा- एक अंधाचार्य है, वह कहता है कि वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो का? कितने लोगों ने एंजॉय किया है? तभी तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधरा। एक बाबा लाली लगाकर कहता है, 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी ‘उतार कर’ आती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Source link