रीवा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जलकर राख: पूरा घर जलकर राख, परिवार बाल-बाल बचा; सिलेंडर फिट करते समय हादसा – Rewa News

रीवा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जलकर राख:  पूरा घर जलकर राख, परिवार बाल-बाल बचा; सिलेंडर फिट करते समय हादसा – Rewa News




रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र के छोटी गोरगी गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसा रामाश्रय साकेत के घर में हुआ। गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य नया गैस सिलेंडर लाकर उसे घर में फिट कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस कमरे में फैल गई। किसी तरह चिंगारी लगने से अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पूरा घर जला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर दमकल वाहन लेकर पहुंचे इंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक पूरा घर जल चुका था। मौके पर गुढ़ थाना और रायपुर कर्चुलियान पुलिस की टीम पहुंची। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link