होली-रंगपंचमी के मद्देनजर इंदौर शहर में बीती रात अभियान चलाया गया और गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों के साथ ही नशाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले नशाखोरों पर कार्रवाई की गई।
.
पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग में गुंडे-बदमाशों और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को चेक किया। उनमें से 515 पर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइज चेकिंग की गई।
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
इसके साथ ही पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग पाइंट लगाए। रोड पर गुजरने वाले वाहन चालकों को चेक किया। इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 346 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाकर कार में घूमने वाले 23 फोर व्हीलरों की फिल्म हटवाकर चालानी कार्रवाई की।
इधर, पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने वालों को पकड़ा। पब्लिक प्लेस पर शराब पीने वाले 47 लोगों पर प्रकरण और अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए। इधर, अवैध रूप से शराब बेचने वाले 8 आरोपियों को भी गिरफ्त में लेकर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।

पुलिस ने जगह-जगह लोगों की चेकिंग की।
पुलिस की टीम ने हॉटस्पॉट और शैडो ऐरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर चेकिंग और निगरानी की और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस सरप्राइज चेकिंग में 515 गुंडे,बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्रवाई की।
इसमें विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 34 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया, जिसमें लंबे समय से फरार 2 स्थाई, 9 गिरफ्तारी और 23 जमानती वारंट तामील किए। चेकिंग के दौरान चाकू लेकर घूमने वाले एक बदमाश को भी पकड़ा और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चेक किए गए, पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत दी और उनसे डोजियर भी भरवाए।