अंग्रेजों को पस्त करने के लिए वरुण चक्रवर्ती ने की स्पेशल ट्रेनिंग

अंग्रेजों को पस्त करने के लिए वरुण चक्रवर्ती ने की स्पेशल ट्रेनिंग


होमखेलक्रिकेट

अंग्रेजों को पस्त करने के लिए वरुण चक्रवर्ती ने की स्पेशल ट्रेनिंग

Last Updated:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की है. टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के साथ है. सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड प्लेयर हैं. ऐसे में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया लिए मैच सबसे ज्यादा अहम साबित हो सकती है.

Zoom

वरुण चक्रवर्ती ने सेमीफाइनल के लिए की जमकर तैयारी

मुंबई: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती समेत चार भारतीय क्रिकेटरों ने भीषण गर्मी में अभ्यास किया. पिछले एक साल से बीच के ओवरों में भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ रहे चक्रवर्ती अपनी रफ्तार बढाने के बाद से और प्रभावी हो गए हैं.

पिछले एक साल में उन्होंने 13.19 की औसत और सात के करीब इकॉनॉमी रेट से 36 विकेट लिये हैं. टी20 विश्व कप के शुरूआती चरण में तो वह प्रभावी रहे, लेकिन सुपर आठ में उस प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके. मंगलवार की रात अभ्यास सत्र के बाद वह आराम कर सकते थे लेकिन उन्होंने अभ्यास करने का फैसला किया.

मोर्ने मोर्कल की निगरानी में हुई ट्रेनिंग

मैदान पर सहयोगी स्टाफ के सदस्य टी दिलीप, मोर्ने मोर्कल, रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक भी मौजूद थे जिन्होंने चक्रवर्ती से लंबी बात की. मोर्कल ने बाद में कहा, ‘‘वरूण के साथ सामान्य अभ्यास सत्र था. वह मैच से पहले अभ्यास पसंद करता है. मैने उससे यही कहा कि उसमें हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है.’’

न्यूजीलैंड के साथ होगा फाइनल

बता दें कि अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराती है तो फिर फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीक को 9 विकेट से हराया. मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में अपना शतक पूरा किया. टी20 विश्व कप इतिहास का ये सबसे तेज शतक में से एक हैं. इसके टिम साइफर्ट ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link