ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाईदूज आज: एक हजार से अधिक बहनें बंदियों को करेंगी मंगल तिलक; जांच के बाद मिलेगी एंट्री – Gwalior News

ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाईदूज आज:  एक हजार से अधिक बहनें बंदियों को करेंगी मंगल तिलक; जांच के बाद मिलेगी एंट्री – Gwalior News




ग्वालियर सेंट्रल जेल में आज होली की दूज पर भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक हजार से अधिक बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को मंगल तिलक करने पहुंचेंगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जेल के बाहर सुबह से ही काउंटर लगाए जाएंगे। यहां बहनों का पूरा सत्यापन (वैरिफिकेशन) करने के बाद ही उन्हें भाइयों से मिलने की अनुमति दी जाएगी। बहनें परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चंदन से भाइयों को तिलक करेंगी और उन्हें मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना करेंगी। हालांकि, बहनों को बाहर से कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें जेल में ही शुल्क देकर लड्डू और अन्य पूजन सामग्री खरीदनी होगी, जिसका उपयोग वे तिलक लगाने और मिठाई खिलाने के लिए कर सकेंगी। यह उन कैदियों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जो संगीन मामलों में जेल में बंद हैं और अपने परिवार से मिलने के लिए ऐसे त्योहारों का इंतजार करते हैं।



Source link