खंडवा में 2 लाख की दुकान 25 लाख में नीलाम: 10 लाख की लागत से बनी 5 दुकानों से जनपद को मिले 1 करोड़ – Khandwa News

खंडवा में 2 लाख की दुकान 25 लाख में नीलाम:  10 लाख की लागत से बनी 5 दुकानों से जनपद को मिले 1 करोड़ – Khandwa News




खंडवा कलेक्ट्रेट रोड पर नवनिर्मित जनपद पंचायत की 5 दुकानों की गुरुवार को भारी बोली के बीच नीलामी की गई। महज 2-2 लाख रुपए (कुल 10 लाख) की लागत से बनी और 5 लाख रुपए की आधार कीमत वाली ये दुकानें 14 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक में नीलाम हुईं। 10×12 फीट आकार की इन पांचों दुकानों की नीलामी से जनपद पंचायत को एक करोड़ रुपए से अधिक की अमानत राशि प्राप्त हुई है। नीलामी में शामिल होने के लिए 25 हजार रुपए की अमानत राशि जमा कराई गई थी। 3 साल के लिए लीज, वापस मिलेगी अमानत राशि जनपद पंचायत सीईओ निकिता मंडलोई ने स्पष्ट किया कि इन दुकानों को किराये पर दिया गया है और नीलामी में जमा कराई गई यह बड़ी राशि अमानत (सिक्योरिटी डिपॉजिट) के रूप में सुरक्षित रहेगी। जब भी किरायेदार दुकान सरेंडर करेगा, उसे यह राशि वापस कर दी जाएगी। फिलहाल यह अनुबंध 3 साल के लिए किया गया है। इसके बाद नई सिरे से प्रक्रिया होगी, हालांकि वर्तमान किरायेदार को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। विकास कार्यों में खर्च होगा मासिक किराया तय शर्तों के अनुसार, अमानत राशि के अलावा इन दुकानों का निर्धारित मासिक किराया भी वसूला जाएगा। इस किराये से प्राप्त होने वाली आय को जनपद पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। इस पूरी नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम ऋषि सिंघई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल सिंह सोलंकी और सरपंच संघ अध्यक्ष अर्जुन सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। किन्हें और कितने में मिलीं दुकानें?



Source link