भारत हो या इंग्लैंड… फाइनल में हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं, महारिकॉर्ड बनाने के बाद ग

भारत हो या इंग्लैंड… फाइनल में हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं, महारिकॉर्ड बनाने के बाद ग


होमखेलक्रिकेट

भारत हो या इंग्लैंड… फाइनल में हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं

Last Updated:

Finn Allen Statement on t20 world cup final: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों पर शतक पूरा करने वाले विस्फोटक ओपनर फिन एलन का कहना है कि अगर उनकी टीम अगर अपना बेस्ट खेलती है तो फिर वह टी20 विश्व कप के फाइनल में किसी भी टीम को हरा सकती है.

Zoom

फिन एलन ने कहा है कि फाइनल में उनकी टीम किसी को भी हरा सकती है.

कोलकाता.  न्यूजीलैंड के तेज सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को हराने के लिए उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति बनाई थी और उनकी टीम इसमें सफल रही. दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में सबसे अच्छी फॉर्म में थी और लगातार सात मैच जीतकर एकमात्र अजेय टीम थी. ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया था और सुपर आठ में भारत को भी हराया था. लेकिन न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पिछली बार की उपविजेता टीम को नौ विकेट से हरा दिया और 43 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की.

सिर्फ 33 गेंद में शतक लगाने वाले एलन ने मैच के बाद कहा, हमने बस यही उम्मीद की थी कि कप्तान सैंटनर टॉस जीतें और पहले बल्लेबाजी करें, तो यह पहला कदम पूरा हो गया और उसके बाद हमें हर चुनौती का सामना करना था. मैच पर पकड़ बनानी थी और किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटना था. दक्षिण अफ्रीका की टीम पावरप्ले में लय नहीं पकड़ पाई क्योंकि कोल मैककॉन्ची ने दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट ले लिए. इसके बाद रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने दबाव बनाए रखा.

फिन एलन ने कहा है कि फाइनल में उनकी टीम किसी को भी हरा सकती है.

एलन ने कहा, गेंदबाजों ने हमारे लिए लय बनाई. जिस विकेट को हम बल्लेबाजी के लिए अच्छा मान रहे थे, उस पर शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी था. उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका के पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और जीत की नींव रखी. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार का भी विश्लेषण किया और उससे मिली सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया. एलन ने कहा, हमने उनके खिलाफ पहले मैच का बारीकी से विश्लेषण किया.

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला लेकिन उनके खिलाफ खेलने से हमें उनकी रणनीतियों के बारे में थोड़ा पता चला और हमने उसका फायदा उठाया. एलन ने कहा कि ईडन गार्डन्स में ज्यादातर दर्शक तटस्थ थे, लेकिन उनके माता-पिता शायद न्यूजीलैंड में अपने घर पर लाइव मैच देख रहे थे, जहां सुबह का समय था. न्यूजीलैंड भारत से साढ़े सात घंटे आगे है. एलन ने कहा, मुझे यकीन है कि मेरे माता-पिता पूरा मैच देख रहे थे. उम्मीद है कि उन्हें मुझ पर गर्व होगा.

एलन ने कहा कि फाइनल से पहले यह जीत न्यूजीलैंड के आत्मविश्वास को काफी बढ़ाएगी. उन्होंने कहा, अब हमारा सामना नई टीम से होगा. हालात और भी बहुत कुछ अलग होगा लेकिन हम इस मैच से मिली अच्छी बातों पर ध्यान देंगे और नए सिरे से शुरुआत करेंगे. मुझे लगता है अगर हम अपना बेस्ट खेलें तो किसी को भी हरा सकते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link