भारत ने टी20 WC में रचा इतिहास, नॉकआउट मैच में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

भारत ने टी20 WC में रचा इतिहास, नॉकआउट मैच में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड


होमक्रिकेट

भारत ने टी20 WC में रचा इतिहास, नॉकआउट मैच में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

Last Updated:

Highest T20 World Cup Knock Out Total Record: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जो 253 रन का स्कोर बनाया, वो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़े टोटल का विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का स्कोर खड़ा किया था.

Zoom

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड है. टॉस गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के मुंबई के वानखेड़े में रौद्र रूप देखने को मिला. संजू सैमसन ने पहले ही ओवर में चौके से भारत का खाता खोला और फिर रुके नहीं. एक-एक करके उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए भारत के लिए विशाल स्कोर की नींव रखी. सैमसन की दमदार शुरुआत दिलाने का फायदा बाकी बल्लेबाजों ने भी उठाया और तूफानी बैटिंग को ऐतिहासिक टोटल तक पहुंचा दिया.

भारत ने यह स्कोर बनाकर 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया. भारत से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था. वेस्टइंडीस ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे. तीसरे सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट टोटल ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 197/7 का स्कोर खड़ा किया था. वेस्टइंडीज की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी है. 2016 में भारत के खिलाफ नॉकआउट मैच में उसने 196 रन बनाए थे.

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

वानखेड़े में आया सैमसन का तूफान
पारी की शुरुआत में ही भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया है, जब दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर वह 9 रन बनाकर आउट हो गए. यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 117 के स्कोर तक पहुंचाया. ईशान 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, सैमसन शतक चूक गए. संजू सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

दुबे-हार्दिक और तिलक भी गरजे
सैमसन के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते वक्त गलतफहमी के चलते दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा, जो 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को 253/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया. पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link