मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसी गर्मी! एमपी में अगले 48 घंटे और चढ़ेगा पारा

मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसी गर्मी! एमपी में अगले 48 घंटे और चढ़ेगा पारा


Last Updated:

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है और कई जिलों में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. प्रदेश के कई शहरों में तेज धूप लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा रही है. हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं. फिलहाल बारिश की संभावना बहुत कम है लेकिन दिन में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

Mp mein aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है. तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से मई-जून जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो रही है कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दे रही है.

शुष्क हवाओं से बढ़ रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म हो रहा है. इसी वजह से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है.

हालांकि रात के समय अभी भी कई जिलों में हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. लेकिन अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च के पहले पखवाड़े तक पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.

इन जिलों में दर्ज हुआ तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो कटनी के करौंदी में 9.0 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 10.2, शाजापुर में 10.9, मंदसौर में 11.4 और शहडोल के कल्याणपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बड़े शहरों का तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
न्यूनतम तापमान
भोपाल – 15.0°C
इंदौर – 13.1°C
जबलपुर – 16.6°C
ग्वालियर – 16.8°C
उज्जैन – 14.3°C

अधिकतम तापमान
भोपाल – 34.6°C
इंदौर – 35.1°C
जबलपुर – 35.0°C
ग्वालियर – 35.6°C
उज्जैन – 35.2°C

पश्चिमी विक्षोभ से मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन तेज धूप लोगों को जरूर परेशान कर सकती है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link