‘सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले…’ मोहम्मद आमिर का कैफ पर निजी हमला, आंकड़ों के साथ घेरा

‘सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले…’ मोहम्मद आमिर का कैफ पर निजी हमला, आंकड़ों के साथ घेरा


होमखेलक्रिकेट

‘सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले…’ मोहम्मद आमिर का कैफ पर निजी हमला

Last Updated:

Mohammad Amir hits back at Kaif: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मैदान के बाहर ‘वाकयुद्ध’ छिड़ गया है. मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद कैफ पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें ‘अटेंशन सीकर’ बताया है. आमिर ने कैफ के आईपीएल स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह सिर्फ सौरव गांगुली की मेहरबानी और फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया में थे. भारत द्वारा आमिर की दोनों भविष्यवाणियों (सेमीफाइनल और फाइनल) को गलत साबित करने के बाद यह जुबानी जंग अब और भी निजी और कड़वी हो गई है.

Zoom

कैफ के बयान पर आमिर ने किया पलटवार.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत भले ही इस वर्ल्ड कप में खत्म हो गई हो, लेकिन सोशल मीडिया और टीवी स्क्रीन्स पर जंग अभी भी जारी है. ताजा विवाद मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच शुरू हुआ है, जिसमें आमिर ने कैफ को ‘सौरव गांगुली का शुक्रिया’ अदा करने की सलाह दे डाली है. विवाद तब शुरू हुआ जब मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. हालांकि, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर आमिर के दावे को गलत साबित कर दिया. इसके बाद मोहम्मद कैफ ने आमिर को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘अटेंशन सीकर’ (सुर्खियां बटोरने वाला) करार दिया.कैफ ने कहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए क्योंकि उनकी टीम भारत के स्तर के आसपास भी नहीं है.

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के कमेंट से भड़के मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पलटवार करते हुए बेहद निजी हमले किए. आमिर ने कहा, ‘मैंने कैफ के आंकड़े चेक किए हैं. उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 29 मैच खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट महज 103 का है. मिस्टर कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं. आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं. मैं सिर्फ फील्डिंग के दम पर क्रिकेट नहीं खेला हूं.’ आमिर ने आगे तंज कसते हुए कहा, ‘आपको ‘दादा’ (सौरव गांगुली) को शुक्रिया कहना चाहिए. मैंने सुना है कि आप अपनी टीम में सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से थे. आप एक क्रिकेटर हैं, ऐसी बातें आपको शोभा नहीं देतीं.’

कैफ के बयान पर आमिर ने किया पलटवार.

भविष्यवाणी बदली, फिर भी हुए फेल
दिलचस्प बात यह है कि जब भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया, तो आमिर ने अपने गोलपोस्ट बदल दिए और दावा किया कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा. लेकिन रोहित और कोहली की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने गुरुवार को इंग्लैंड को पटखनी देकर आमिर की दूसरी भविष्यवाणी को भी धराशायी कर दिया. अब भारत रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग लड़ने के लिए तैयार है.

माइंड गेम्स या सिर्फ खीझ?
आमिर ने तर्क दिया कि राय देना सबका अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘जब रोहित, विराट और जडेजा टीम में थे, तो मैं हमेशा भारत को फेवरेट मानता था.लेकिन अभी मुझे वे फेवरेट नहीं लगते. कैफ ने मेरा नाम सिर्फ पाकिस्तान में मशहूर होने के लिए लिया है.’ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फाइनल से पहले इस तरह के बयान भारतीय टीम का ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से आमिर जैसे आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link