इंडिया-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टेस्ट- भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी: जेमिमा की फिफ्टी, एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट लिए; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98/3

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टेस्ट- भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी:  जेमिमा की फिफ्टी, एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट लिए; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98/3


  • Hindi News
  • Sports
  • Australia India Womens Test | Perth: Rodriguez Fifty, Sutherland 4 Wickets

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के वाका मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है।

भारत की खराब शुरुआत

अपना डेब्यू मैच खेल रही लुसी हैमिल्टन ने स्मृति मंधाना को बोल्ड किया।

अपना डेब्यू मैच खेल रही लुसी हैमिल्टन ने स्मृति मंधाना को बोल्ड किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया। स्मृति को लुसी हैमिल्टन ने क्लीन बोल्ड किया। शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

इसके बाद भारत ने दो विकेट 7 रनों के अंदर गंवा दिए। एनाबेल सदरलैंड ने शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल को कैच आउट कराकर भारत का स्कोर 61 रन पर 3 विकेट कर दिया। शेफाली ने 33 और प्रतिका ने 18 रन बनाए।

एक भी फिफ्टी पार्टनरशिप नहीं हुई

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रोड्रिगेज एक तरफ से खड़ी रही और दूसरी ओर से विकेट गिरते रहे। भारत ने 107 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान हरमप्रीत कौर19 और दीप्ति शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुई।

जेमिमा और ऋचा घोष के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।

जेमिमा और ऋचा घोष के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद जेमिमा और ऋचा घोष के बीच 6वें विकेट के लिए इनिंग की सबसे बड़ी 43 रन की साझेदारी हुई।

जेमिमा रोड्रिगेज ने फिफ्टी लगाई

जेमिमा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।

जेमिमा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।

जेमिमा रोड्रिग्स ने फिफ्टी लगाते हुए 84 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्हें लुसी हैमिल्टन ने एश्ले गार्डनर के हाथों कैच आउट कराया। निचले क्रम में काश्वी गौतम 34 रन बनाकर रही। उन्होंने सयाली सतघरे के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े और भारत को 198 रन तक पहुंचाया।

आॉस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

आॉस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट लिए, जबिक डेब्यू मैच खेल रहीं लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट झटके। डार्सी ब्राउन को 2 और एश्ले गार्डनर को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भी 3 विकेट गंवाए

सयाली ने ऑस्ट्रेलिया शुरुआती झटके देते हुए 2 विकेट लिए।

सयाली ने ऑस्ट्रेलिया शुरुआती झटके देते हुए 2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। सयाली सतघरे ने शानदार स्विंग गेंद पर ओपनर जॉर्जिया वॉल को 2 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद क्रांति गौड़ ने फीबी लिचफील्ड को 9 और सयाली ने कप्तान एलिसा हीली को 13 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पेरी-सदरलैंड ने पारी संभाली दिन के अंत तक एलिस पेरी 43 और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत के लिए सयाली ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ को 1 विकेट मिला है।

——————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अक्षर और दुबे के कैच ने पलटा मैच:ब्रूक ने सैमसन का कैच 15 रन पर छोड़ा, धोनी-रोहित सेमीफाइनल देखने पहुंचे; मोमेंट्स

भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हरा दिया। मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच 15 रन पर छोड़ दिया, सैमसन ने 89 रन बना दिए। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शिवम दुबे के शानदार पार्टनरशिप कैच ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link