‘मध्य प्रदेश शासन’ कार ने बुजुर्ग महिलो को टक्कर मारी: पैर में गंभीर चोट, रोड पार करते समय टाटा हैरियर ने टक्कर मारी – Mandsaur News

‘मध्य प्रदेश शासन’ कार ने बुजुर्ग महिलो को टक्कर मारी:  पैर में गंभीर चोट, रोड पार करते समय टाटा हैरियर ने टक्कर मारी – Mandsaur News




मंदसौर शहर के भारत माता चौराहे पर शुक्रवार रात एक टाटा हैरियर कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था। टक्कर के कारण बुजुर्ग महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी एक टाटा हैरियर कार ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। टक्कर मारने वाली कार का नंबर एमपी 13 जेड एन 1829 बताया जा रहा है। वाहन पर ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा हुआ है और वह किसी विभाग में अटैच बताई जा रही है। रोड पार करते समय मारी टक्कर घायल महिला सोहनबाई ने बताया कि वह अपने पोते के साथ भारत माता चौराहे पर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज और लापरवाही से चल रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनके पैर में गंभीर चोट आ गई और उपचार के दौरान टांके भी लगाने पड़े। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कार हर्ष नामक व्यक्ति चला रहा था। हादसे के बाद महिला को उसी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें भर्ती करवाया गया और कुछ देर रुकने के बाद कार सवार वाहन लेकर वहां से रवाना हो गए। घर पर नहीं है कोई जिम्मेदार सदस्य घायल महिला सोहनबाई ने बताया कि उनका बेटा फिलहाल भोपाल गया हुआ है और बहू का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में घर पर कोई जिम्मेदार सदस्य मौजूद नहीं है और वह फिलहाल अकेली है। घटना के बाद महिला ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि अभी इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। सोहनबाई ने बताया, “मैं भारत माता चौराहे पर रोड पार कर रही थी। तभी गाड़ी आई और मुझे टक्कर मार दी। मेरा पैर टूट गया है और टांके भी लगे हैं। नारियल पानी पिलाकर यहां से चले गए। गाड़ी पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था।”



Source link