मिसाइल अटैक और फ्लाइट्स पर बैन: वर्ल्ड कप के बाद घर नहीं जा पा रहे खिलाड़ी

मिसाइल अटैक और फ्लाइट्स पर बैन: वर्ल्ड कप के बाद घर नहीं जा पा रहे खिलाड़ी


होमखेलक्रिकेट

मिसाइल अटैक और फ्लाइट्स पर बैन: वर्ल्ड कप के बाद घर नहीं जा पा रहे खिलाड़ी

Last Updated:

West Indies team stranded: अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव ने टी20 वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों की घर वापसी मुश्किल कर दी है. वेस्टइंडीज की टीम पिछले 5 दिनों से कोलकाता में फंसी है, क्योंकि गल्फ रीजन में फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा है. हेड कोच डैरेन सैमी की नाराजगी के बाद अब एक ‘स्पेशल फ्लाइट’ का इंतजाम किया गया है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी एयर ट्रैफिक की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, हेटमायर और पॉवेल जैसे सितारे घर जाने के बजाय सीधे अपनी आईपीएल टीमों के कैंप से जुड़ सकते हैं.

Zoom

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पिछले पांच दिन से भारत में फंसे हैं.

कोलकाता.  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लगातार पांचवें दिन भी कोलकाता में फंसे हुए हैं क्योंकि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंधों की वजह से उनकी यात्रा में दिक्कत आ रही है. हालांकि वेस्टइंडीज टीम को भेजने के लिए एक स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम कर दिया गया है लेकिन लोकल सोर्स के मुताबिक एयर ट्रैफिक की फाइनल मंजूरी का इंतजार है.

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के जाने की जानकारी का अभी इंतजार है.’ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी अगली सीरीज के लिए शुक्रवार रात न्यूजीलैंड जा सकते हैं, लेकिन इसकी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है. वेस्टइंडीज की टीम भारत से पांच विकेट से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. दक्षिण अफ्रीका का सफर भी बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के साथ खत्म हो गया.

वेस्टइंडीज की टीम चार्टर्ड विमान से घर वापस जाएगी.

दक्षिण अफ्रीका टीम को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अभी यह साफ नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका की बाकी टीम कोलकाता से कब जाएगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरुवार को कन्फर्म किया था कि टीम को घर भेजने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है क्योंकि गल्फ रीजन में इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगे बैन की वजह से टीम चार दिन से ज्यादा समय से शहर में फंसी हुई है. अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘हाई लेवल मीटिंग में यह तय हुआ कि टीम को भारत से भेजने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है और अगले 24 घंटे में उड़ान की उम्मीद है.

इस मीटिंग में क्रिकेट वेस्टइंडीज, आईसीसी के अधिकारी, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के रिप्रेजेंटेटिव शामिल थे.’ उन्होंने यह भी कहा कि फ्लाइट का टाइम एयर ट्रैफिक की मंजूरी पर डिपेंड करेगा. इसमें कहा गया, ‘टीम सुरक्षित है और सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं.’ इस घटना से कुछ घंटे पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर देरी को लेकर नाराजगी जताई थी और लिखा था कि वह ‘बस घर जाना चाहते हैं.’ बाद में उन्होंने अपडेट मिलने पर लिखा, ‘अपडेट मिल गया.

वेस्टइंडीज को बस यही चाहिए था.’ यह भी हो सकता है कि वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी भारत में ही रुकें ताकि वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों से जुड़ सकें. आईपीएल इस महीने के आखिर में शुरू होने वाला है. रोवमैन पॉवेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, जिनका कैंप 18 मार्च से शुरू होगा. शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं.

रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं और टीम की ट्रेनिंग 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. इसी वजह से भारत में फंसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते वैकल्पिक यात्रा का इंतजाम होने के बाद ग्रुप्स में घर लौटना शुरू कर चुके हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link