Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं है. चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के लोगों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल मानी जा रही है. खासकर करियर और व्यापार के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. हालांकि विद्यार्थियों के मन में भविष्य को लेकर थोड़ा भ्रम या चिंता रह सकती है.
Leo Horoscope 07 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 07 मार्च 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. आज बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं. दिन की स्थिति लगभग पहले जैसी ही रह सकती है. हालांकि कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. दिनभर कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहेगा और मन भी संतुलित रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभ देने वाला माना जा रहा है. व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा और धीरे-धीरे लाभ के संकेत मिल सकते हैं. खासतौर पर वे लोग जो महिलाओं से जुड़ी चीजों का व्यापार करते हैं उन्हें आज अन्य कारोबारियों की तुलना में ज्यादा फायदा मिल सकता है. वाहन खरीदने या बेचने से जुड़े कामों में भी निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि आज किसी बड़ी डील या समझौते पर साइन करने से पहले सावधानी जरूर बरतें. बिजनेस पार्टनर की पूरी जानकारी और कागजी प्रक्रिया ठीक से जांच लें.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थिति स्थिर बनी रह सकती है. रोजमर्रा के काम सामान्य तरीके से पूरे होंगे. ऑफिस में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन काम का माहौल संतुलित रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है. लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को आज इंटरव्यू या जॉब से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. पढ़ाई या करियर को लेकर मन में कई सवाल उठ सकते हैं. ऐसे में गुरु या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने से स्थिति बेहतर हो सकती है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी बीमारी या परेशानी के संकेत नहीं हैं. दिनभर ऊर्जा बनी रह सकती है और काम करने का उत्साह भी रहेगा. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जो पहले से चल रही थीं उनमें भी राहत मिल सकती है. हालांकि वाहन या सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय ध्यान रखें, क्योंकि लापरवाही से चोट लगने की संभावना हो सकती है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन अच्छा रहने वाला है. शनिवार होने के कारण कई लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने से मन हल्का रहेगा और रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी. पति-पत्नी या प्रेम संबंधों में भी आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी बहस या विवाद की संभावना नहीं है. आपसी समझ और प्रेम बना रहेगा. रिश्तों में मधुरता देखने को मिल सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर किसी कारण से यात्रा जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले थोड़ा अदरक खाकर निकलना शुभ माना गया है. इससे यात्रा में आने वाली बाधाएं कम हो सकती हैं और दिन बेहतर तरीके से बीत सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.