Last Updated:
Vegetable Growing Tips on Terrace: अगर आप गर्मी के मौसम में घर पर ताजी और केमिकल फ्री सब्जियां खाना चाहते हैं तो किचन गार्डनिंग एक शानदार विकल्प हो सकता है. पालक, पुदीना, धनिया, मेथी और हरी प्याज जैसी भाजी बहुत कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं. इन्हें गमले, बालकनी या घर की छत पर भी उगाया जा सकता है और कुछ ही दिनों में ये खाने के लिए तैयार हो जाती हैं. जैविक खाद के इस्तेमाल से ये सब्जियां और ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती हैं. इससे एक तरफ परिवार को हेल्दी खाना मिलता है तो दूसरी तरफ बाजार से सब्जी खरीदने का खर्च भी कम हो जाता है.
Balcony Vegetable Growing Tips: गर्मी के मौसम में अगर आप अपने घर के गार्डन, बालकनी या छत पर कुछ आसान और जल्दी उगने वाली सब्जियां लगाना चाहते हैं तो कुछ भाजी ऐसी हैं जिन्हें बहुत कम जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है. इनमें पालक, पुदीना, धनिया, मेथी और हरी प्याज सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं. इन भाजी की खास बात यह है कि इन्हें उगाने के लिए ज्यादा जगह या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. कुछ ही दिनों में ये पत्तेदार सब्जियां तैयार हो जाती हैं और घर में ताजी सब्जी मिल जाती है.
गमले या छोटे गार्डन में भी हो सकती है खेती
घर में सब्जियां उगाने वाले भावेश पटेल बताते हैं कि शहरों में लोगों को ताजी और अच्छी क्वालिटी की सब्जियां मिलना मुश्किल हो गया है. कई बार बाजार में मिलने वाली सब्जियों में केमिकल भी ज्यादा होता है.
ऐसे में अगर लोग अपने घर के गार्डन, बालकनी या छत पर गमलों में सब्जियां उगाएं तो उन्हें शुद्ध और ताजी भाजी मिल सकती है. पालक, मेथी, धनिया, पुदीना और हरी प्याज जैसी सब्जियां गमलों में भी आसानी से उग जाती हैं.
जैविक खाद से उगाएं हेल्दी भाजी
भावेश पटेल के अनुसार अगर इन पौधों में गोबर की खाद या दूसरी जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाए तो पौधे अच्छी तरह बढ़ते हैं. जैविक खाद से पौधों को जरूरी पोषण मिलता है और सब्जियां भी ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी बनती हैं. साथ ही इन सब्जियों में केमिकल का खतरा भी नहीं रहता.
थोड़ी जगह हो तो गोभी भी उगा सकते हैं
अगर घर में थोड़ी ज्यादा जगह है तो गार्डन या बड़े गमले में गोभी भी उगाई जा सकती है. सही देखभाल और नियमित पानी देने से घर पर ही अच्छी क्वालिटी की सब्जियां तैयार हो जाती हैं. इसके लिए बस अच्छी मिट्टी, थोड़ी खाद और नियमित सिंचाई की जरूरत होती है.
सेहत भी बेहतर, पैसे की भी बचत
घर में उगाई गई भाजी पूरी तरह ताजी और केमिकल फ्री होती है. इससे परिवार को हेल्दी खाना मिलता है और बाजार से सब्जी खरीदने का खर्च भी कम हो जाता है. खासकर बच्चों के लिए घर में उगाई गई सब्जियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. अगर आप भी गर्मियों में ताजी और शुद्ध भाजी खाना चाहते हैं तो आज ही अपने घर की छत, बालकनी या छोटे से गार्डन में इन सब्जियों को लगाकर किचन गार्डन की शुरुआत कर सकते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें