सागर में खड़ी कार में लगी आग, जलकर खाक: अरिहंत विहार कॉलोनी में खाली प्लाट में खड़ी थी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया – Sagar News

सागर में खड़ी कार में लगी आग, जलकर खाक:  अरिहंत विहार कॉलोनी में खाली प्लाट में खड़ी थी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया – Sagar News




सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में खड़ी कार में शनिवार को आग लग गई। कार से धुआं उठते देख रहवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आग भड़क उठी और लपटें उठने लगी। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची। नगर निगम से फायर फाइटर बुलाई गई। फायर कर्मचारियों ने कुछ देर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में कार पूरी तरह से जल गई है। जानकारी के अनुसार, अरिहंत विहार कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में आई-20 कार कुछ दिनों से खड़ी हुई थी। शनिवार को अचानक कार में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर फाइटर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया है। आग कैसे लगी, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही कार किसकी है, यह भी सामने नहीं आया है। आसपास रहने वालों का कहना है कि कुछ दिनों से कार खाली प्लाट में खड़ी थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link