अहमदाबाद में हुई अगर बारिश तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? जानें ICC का नियम

अहमदाबाद में हुई अगर बारिश तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? जानें ICC का नियम


होमखेलक्रिकेट

अहमदाबाद में हुई अगर बारिश तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन? जानें ICC का नियम

Last Updated:

IND vs NZ Final rules reserve day: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बारिश की आशंका को देखते हुए आईसीसी ने कड़े नियम बनाए हैं. अगर 8 मार्च को मैच नहीं हो पाता, तो 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. खास बात यह है कि फाइनल के नतीजे के लिए कम से कम 10-ओवरों का खेल जरूरी है. अगर दोनों दिन खेल धुला, तो दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित की जाएंगी.

Zoom

क्या कोई टीम बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी या ट्रॉफी साझा करनी होगी?

नई दिल्ली. भारत बनाम न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबला सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि आईसीसी के लिए भी बड़ी परीक्षा है. दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है. लेकिन, क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ‘इंद्र देवता’ खलल डाल देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस महामुकाबले में बारिश ने बाधा डाली, तो क्या होगा? क्या कोई टीम बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी या ट्रॉफी साझा करनी होगी? आइए जानते हैं आईसीसी के उन नियमों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए बनाए गए हैं.

आईसीसी के नियमों के अनुसार, अंपायरों की पहली कोशिश यही होगी कि मैच निर्धारित दिन ही पूरा हो जाए. इसके लिए उपलब्ध एक्स्ट्रा टाइम (अतिरिक्त समय) का उपयोग किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी, तो अंपायर ओवरों की संख्या घटाकर भी नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे. अंपायरों को निर्देश दिया गया है कि वे रविवार को खेल को अधिकतम करने का प्रयास करें, जैसे कि कोई ‘रिजर्व डे’ उपलब्ध ही न हो.

क्या कोई टीम बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी या ट्रॉफी साझा करनी होगी?

‘रिजर्व डे’ का गणित
अगर रविवार को काफी कोशिशों के बाद भी कम से कम ओवरों का खेल नहीं हो पाता है, तो मैच 9 मार्च, सोमवार को ‘रिजर्व डे’ पर खेला जाएगा. अगर रविवार को कुछ खेल हुआ है और उसके बाद बारिश आ गई, तो सोमवार को मैच वहीं से शुरू होगा जहां पिछला ओवर या गेंद फेंकी गई थी. अगर रविवार को टॉस हो चुका है लेकिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तो सोमवार को वही टॉस मान्य रहेगा और टीमें भी वही रहेंगी.

कितने ओवर जरूरी हैं?
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों में नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का खेल जरूरी होता है. लेकिन फाइनल के लिए नियम अलग हैं. फाइनल में आधिकारिक परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलना अनिवार्य है. अगर सोमवार को भी दोनों टीमें 10-10 ओवर नहीं खेल पाती हैं, तो नतीजा नहीं निकल पाएगा.

क्या भारत और न्यूजीलैंड बन सकते हैं ‘जॉइंट विनर’?
फैंस के लिए यह सबसे बड़ा सस्पेंस है. अगर रविवार को बारिश खेल बिगाड़ दे और सोमवार (रिजर्व डे) को भी भारी बारिश के कारण मैच संभव न हो पाए, तो आईसीसी नियमों के मुताबिक दोनों टीमों (भारत और न्यूजीलैंड) को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा की जाएगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link