मुरैना । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत ऐती में होम स्टे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव थे। यह कार्यक्रम रागिनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रागिनी फाउंडेशन की ओर से दीपा दीक्षित तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुरैना के जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सना उल्लाह ने किया, जबकि होम स्टे संचालिका सीमा ने आभार व्यक्त किया। विकासखंड प्रबंधक अमित राजपूत, ग्राम पंचायत ऐती व शनिचरा के सरपंच एवं सचिव, सीएलएफ की इंद्रा (सीआरपी) सहित कई ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।
Source link