- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Niwari
- Widening Of Local People Again Due To Widening Of Service Road, Company Complained To MP … Merchants Are Not Opening Shops Due To Construction Of Highway In The City
निवाड़ीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
निवाड़ी। तिगैला से निकल रहे हाइवे पर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों काे हो रही परेशानी।
निवाड़ी तिगैला से निकल रहे हाइवे पर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यह सर्विस रोड स्थानीय लोगों काे बाधा बन रही है। जिसके विरोध में लोगों ज्ञापन सौंपा था। हाल में रोड को बंद कर देने से स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी कामना करना पड़ रहा है। नगर में हाईवे सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसके निर्माण का ठेका पीएनसी कंपनी को दिया गया। निवाड़ी तिगैला पर निर्माण हो रहे सर्विस रोड की चौड़ाई 7.5 मीटर बनाए जाने की मांग की लंबे समय से की जा रही है, इसके बाद भी सर्विस रोड मनमर्जी से बना दी गई।
इसके लिए सांसद वीरेंद्र खटीक ने भी केंद्रीय मंत्री को भी पत्राचार किया था, लेकिन कंपनी द्वारा इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। रोड के निर्माण के दौरान नल लाइन डैमेज हो गई थी। जिसे हाल ही में कंपनी द्वारा रोड के किनारे नई लाइन डाली है और अब इसी पेयजल की पाइप लाइन से सटाकर नाली का निर्माण किया जा रहा है। तिगैला पर ही पुलिया के निर्माण के दौरान पूरा रोड बंद कर दिया गया। जिससे व्यापारियों की दुकानें नहीं खुल पा रही हैं और न ही ग्राहक भी दुकानों तक पहुंच पा रहे हैं। जिससे व्यापारियों का व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। नगर के शिवकांत बड़ोनिया, मानसिंह यादव, अंतरिक्ष बाजपेयी, राजेंद्र तिवारी, सतीश चंद्र मिश्रा, आदि ने सर्विस रोड को चौड़ी करने तथा कंपनी से नियमानुसार कार्य किए जाने की मांग की है।