धार की क्वींस पार्क कॉलोनी में सूने मकान से चोरी: बदमाशों ने ताला तोड़कर 40 हजार नकद और सोने के आभूषण चुरा लिए – Dhar News

धार की क्वींस पार्क कॉलोनी में सूने मकान से चोरी:  बदमाशों ने ताला तोड़कर 40 हजार नकद और सोने के आभूषण चुरा लिए – Dhar News




धार शहर की क्वींस पार्क कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी पीयूष पिता दीपक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से करीब 40 हजार रुपए नकद और सोने के आभूषण ले गए। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link