सुसाइड: शादीशुदा से प्यार कर बैठी 12वीं की छात्रा, पैरेंट्स को पता चला तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली

सुसाइड: शादीशुदा से प्यार कर बैठी 12वीं की छात्रा, पैरेंट्स को पता चला तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • 12th Student Sitting In Love With A Married Girl, Committed Suicide By Eating Poison When Parents Came To Know

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जहरीला पदार्थ खाकर छात्रा ने जान दी

  • इलाज के दौरान हुई मौत

शादीशुदा युवक से प्यार करने की भनक जब पैरेंट्स को लगी तो आत्मग्लानि में युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले हुए बयान में उसने बताया कि उसके प्यार की खबर पैरेंट्स को हो गई थी। इसलिए वह नजरें नहीं मिला पा रही थी। जिससे उसने जहर खा लिया।

मामला देवास जिले के विजयगंज मंडी के दतोत्तर मंडी का है। यहां की अर्पिता विक्रम हायर सेकण्डरी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। शनिवार को उसे गंभीर हालत में उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। शनिवार को ही तहसीलदार योगेश मेश्राम ने उसका मृत्युपूर्व के बयान लिए।

उसने बताया कि वह गांव के ही रवि देवड़ा से दो माह से प्यार करती है। रवि शादीशुदा है। इसकी खबर मेरे माता-पिता को लग गई। इस आत्मग्लानि में मैंने जहर खा लिया। अर्पिता की हालत शनिवार को ठीक थी। रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। दोपहर में अर्पिता ने दम तोड़ दिया। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी विजयगंज मंडी थाने को भेज दी।



Source link