आधी कीमत में दोगुना मजा! 4X4 इंजन के साथ धमाकेदार एंट्री मारेगी ‘Mini Fortuner’

आधी कीमत में दोगुना मजा! 4X4 इंजन के साथ धमाकेदार एंट्री मारेगी ‘Mini Fortuner’


Toyota ने अक्टूबर 2025 के जापान मोबिलिटी शो में अपनी नई Land Cruiser FJ को अनवील किया था. अब इसे जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश किए जाने का अनुमान है. इसे ‘मिनी फॉर्च्यूनर’ या ‘बेबी लैंड क्रूजर’ के नाम से जाना जा रहा है. ये लैंड क्रूजर परिवार का सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती मॉडल है, जो क्लासिक FJ क्रूजर की तरह मॉडर्न टच के साथ आएगा.

बॉडी-ऑन-फ्रेम IMV प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV अपनी बड़ी सिब्लिंग फॉर्च्यूनर, हाइलैक्स और इनोवा क्रिस्टा के साथ शेयर करती है. हालांकि, ये फॉर्च्यूनर से छोटी (लंबाई 4575mm) और ज्यादा ऑफ-रोड कैपेबल है. ये युवा एडवेंचर लवर्स, फैमिली और ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए परफेक्ट लॉइस होने वाली है. आइए, Toyota Land Cruiser FJ से संबंधित अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

FJ का एक्सटीरियर पूरी तरह बॉक्सी, रग्ड और क्लासिक लैंड क्रूजर स्टाइल में है. लंबाई 4575mm, चौड़ाई 1855mm, ऊंचाई 1960mm और व्हीलबेस 2580mm के साथ ये फॉर्च्यूनर से छोटी लेकिन ऊंची और मजबूत दिखती है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस (215mm), शॉर्ट ओवरहैंग्स, मस्कुलर बॉडी पैनल्स, चौड़े व्हील आर्च, C-शेप्ड LED लाइट्स, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और साइड-ओपनिंग टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील इसे आक्रामक ऑफ-रोड लुक देते हैं. 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर AT टायर लगे हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इसका केबिन 5-सीटर, फंक्शनल और टिकाऊ है. रग्ड इंटीरियर में ढेर सारे फिजिकल बटन और नॉब्स हैं, जो ऑफ-रोडिंग में आसानी देते हैं. हाइलाइट्स में 12.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, अच्छा रियर स्पेस और रियर सीट रिक्लाइन शामिल हैं. कनेक्टिविटी के लिए एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और टोयोटा कनेक्टेड सर्विसेज मिलेंगे. ऑफ-रोड फीचर्स जैसे मल्टी-टेरेन सिलेक्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, 4×4 मोड डायल और अच्छी विजिबिलिटी ड्राइविंग को मजेदार बनाएंगे. केबिन प्रीमियम नहीं बल्कि हार्डी और प्रैक्टिकल है.

सेफ्टी फीचर्स

टोयोटा की मजबूती यहां भी दिखेगी. टोयोटा सेफ्टी सेंस (Level-2 ADAS) के साथ प्री-कॉलिजन सिस्टम, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स इसमें मिल सकते हैं. साथ ही 6-7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, 360° कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX दिए जाएंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें मेन इंजन 2.7 लीटर पेट्रोल (2TR-FE) होगा, जो 163 PS पावर और 246 Nm टॉर्क देता है. ये 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पार्ट-टाइम 4×4 सिस्टम (लो-रेंज गियर) ऑफर करेगा. बाद में 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (लगभग 184 PS) और प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन भी आएंगे. परफॉर्मेंस संतुलित रहेगी. शहर, हाईवे और हल्की-भारी ऑफ-रोडिंग में ये शानदार विकल्प होने वाली है. व्हील आर्टिकुलेशन, अप्रोच एंगल और 215mm ग्राउंड क्लियरेंस इसे लैंड क्रूजर 70 सीरीज जैसी कैपेबिलिटी देंगे. माइलेज हाइब्रिड में 18-20 kmpl के आसपास रह सकता है.

अनुमानित कीमत और लॉन्च डेट

भारत में लैंड क्रूजर FJ की एक्स-शोरूम कीमत ₹25 से ₹35 लाख के बीच रहने की उम्मीद है. हाइब्रिड वेरिएंट्स थोड़े महंगे होंगे. ये रेगुलर फॉर्च्यूनर (₹33 लाख+) से सस्ती लेकिन लैंड क्रूजर की प्रीमियम विश्वसनीयता देगी. भारत में इसका प्रोडक्शन अगस्त 2028 से टोयोटा के नए छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) प्लांट में शुरू होगा. लॉन्च दिसंबर 2028 या 2029 की शुरुआत में संभव है. ये आंकड़े अनुमानित हैं, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.



Source link