अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैहर में निकली जागरूकता रैली: विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ – Maihar News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैहर में निकली जागरूकता रैली:  विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ – Maihar News




अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मैहर जिले में महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सशक्तिकरण का संदेश देना था। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह रैली रविवार सुबह 10 बजे मैहर स्थित विश्राम गृह से शुरू हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और नारे लिखी हुई पट्टियां लेकर सड़कों पर उतरीं। रैली विश्राम गृह, एसबीआई चौराहा, घंटाघर, अलाउद्दीन तिराहा और जेल तिराहा से होते हुए रीवा रोड (सरना पैलेस) पर समाप्त हुई। रैली में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य, ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला सरपंच, सशक्त वाहिनी की प्रतिनिधि, शहर की प्रबुद्ध महिलाएं और छात्राएं शामिल थीं। रैली के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, समान अधिकार और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारे लगाए। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें उनके कानूनी व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।



Source link