अहमदाबाद में चलेगा गुजराती ‘गेम प्लान’, 2024 की तरह 2026 भी जीतेगा हिंदुस्तान

अहमदाबाद में चलेगा गुजराती ‘गेम प्लान’, 2024 की तरह 2026 भी जीतेगा हिंदुस्तान


होमखेलक्रिकेट

अहमदाबाद में चलेगा गुजराती ‘गेम प्लान’, 2024 की तरह 2026 भी जीतेगा हिंदुस्तान

Last Updated:

खिताबी जंग में भारत की ताकत उसके वो तीन ‘गुजराती शेर’ हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को यहां तक पहुंचाया है.  जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल इन तीनों का सामंजस्य ही टीम इंडिया का वह ‘गेम प्लान’ है, जो फाइनल की राह को आसान बनाने वाला है. 

Zoom

गुजरात के तीन शेर कर देंगे फाइनल में अहमदाबाद में को ढेर

नई दिल्ली. गुजरात के भोजन में आने वाले नामों में जितना वीर रस होता है उतना किसी भी भारतीय व्यंजन में आपको देखने को नहीं मिलेगा ठीक उसी तरह टीम इंडिया में मौजूद तीन खिलाड़ी ऐसे है जो ना सिर्फ मैदान के धुरंधर है साथ ही अकेले वर्ल्ड कप जिताने का माद्दा भी रखते है. इन तीनों ने 2024 में वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था और एक बार फिर वो इतिहास दोहराने के करीब है.

टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में है और इस बार यह मुकाबला ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.  इस खिताबी जंग में भारत की ताकत उसके वो तीन ‘गुजराती शेर’ हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को यहां तक पहुंचाया है.  जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल इन तीनों का सामंजस्य ही टीम इंडिया का वह ‘गेम प्लान’ है, जो फाइनल की राह को आसान बनाने वाला है.

सेमीफाइनल के हीरो: गुजरात के तीन सितारे

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत में इन तीनों खिलाड़ियों की भूमिका निर्णायक रही: बुमराह ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी और घातक यॉर्कर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 33 रन देकर 1 विकेट लिया और डेथ ओवर्स में मैच का पासा पलट दिया. हार्दिक पांड्या ने न केवल बल्ले से 12 गेंदों में 27 रनों की विस्फोटक पारी खेली, बल्कि 4 ओवर में 38 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए. अंतिम ओवरों में उनके संयम ने भारत की जीत पक्की की.  अक्षर ने गेंदबाजी में 1 विकेट लेने के अलावा अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया. उनके द्वारा पकड़े गए दो अद्भुत कैचों ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया.

फाइनल में ‘गुजराती’ गेम प्लान

अहमदाबाद की पिच और परिस्थितियों से ये तीनों खिलाड़ी भली-भांति परिचित हैं, क्योंकि यह उनका ‘होम ग्राउंड’ है. फाइनल में भारत का गेम प्लान इन पर इस प्रकार टिका होगा. बुमराह की यॉर्कर किंग रणनीति जो शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना और अंतिम ओवरों में रनों की गति पर अंकुश लगाना बुमराह का मुख्य काम होगा. हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन जिसका काम  मिडिल ओवर्स में साझेदारी तोड़ना और फिनिशर की भूमिका में तेजी से रन बनाना हार्दिक की जिम्मेदारी होगी. अक्षर का स्पिन जाल जो अहमदाबाद की टर्निंग विकेट पर अक्षर पटेल अपनी चतुराई भरी स्पिन से विपक्षी टीम को फंसाने में माहिर हैं.

राह होगी कितनी आसान?

अगर फाइनल में ये तीनों खिलाड़ी अपने रंग में रहे, तो भारत के लिए विश्व कप की ट्रॉफी उठाना बेहद आसान हो जाएगा. 2024 के फाइनल में भी बुमराह (2/18) और हार्दिक (3/20) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी हुई बाजी पलट दी थी. अहमदाबाद के घरेलू दर्शकों का समर्थन और इन तीनों खिलाड़ियों का अनुभव टीम इंडिया को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है. टीम इंडिया का यह ‘ट्रियो’ भारतीय क्रिकेट की वह त्रिमूर्ति बन चुका है जो किसी भी परिस्थिति से मैच निकालने का दम रखती है. अहमदाबाद के मैदान पर इनका चलना ही भारत के विश्व चैंपियन बनने की सबसे बड़ी गारंटी है.



Source link