बेहद खतरनाक गेंदबाज है वो…आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वॉर्निंग

बेहद खतरनाक गेंदबाज है वो…आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वॉर्निंग


होमखेलक्रिकेट

बेहद खतरनाक गेंदबाज है वो…आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वॉर्निंग

Last Updated:

Aakash Chopra warns Matt Henry: आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मैट हेनरी से सावधान रहने की चेतावनी दी है. चोपड़ा का मानना है कि हेनरी की रफ्तार और बाउंसर संजू सैमसन और भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.

Zoom

मैट हेनरी भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के खेमे में हलचल तेज है. जहां एक तरफ भारत तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ा है, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया पूर्व ओपनर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने एक ऐसी चेतावनी दी है जिसे नजरअंदाज करना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है. चोपड़ा का मानना है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी फाइनल में सूर्यकुमार यादव की सेना के लिए ‘बेहद खतरनाक’ साबित हो सकते हैं.

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ‘जियोस्टार’ के शो ‘फॉलो द ब्लूज’ पर बात करते हुए कहा कि हेनरी एक ऐसे गेंदबाज हैं जो पिच के मिजाज को बेअसर करने की क्षमता रखते हैं. चाहे अहमदाबाद की पिच कितनी भी सपाट क्यों न हो, हेनरी अपनी स्किल्स से भारतीय बल्लेबाजों को संकट में डाल सकते हैं. चोपड़ा ने कहा, ‘हेनरी के पास यॉर्कर और एक घातक बाउंसर है. उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे प्रिडिक्टेबल नहीं हैं. उनकी हवा में गति और सीम का इस्तेमाल उन्हें बुमराह जैसा घातक बनाता है.’

मैट हेनरी भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.

संजू सैमसन के लिए ‘रेड अलर्ट’
इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को आकाश चोपड़ा ने विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने गुवाहाटी टी20 का हवाला देते हुए बताया कि कैसे हेनरी ने संजू को ‘गोल्डन डक’ पर आउट किया था. चोपड़ा के अनुसार, संजू की क्रीज में गहरे खड़े होने की आदत हेनरी की तेज गेंदों के सामने कमजोरी बन सकती है. बकौल आकाश चोपड़ा, ‘संजू को हेनरी के खिलाफ बहुत संभलकर खेलना होगा. हेनरी नई गेंद से नतीजे देना जानते हैं और संजू को उनके खिलाफ अपनी तकनीक पर ध्यान देना होगा.’

2019 का वो ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड
भले ही टी20 में हेनरी के आंकड़े भारत के खिलाफ बहुत बड़े न दिखते हों, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में उनका इतिहास डराने वाला है. 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के मुख्य विलेन मैट हेनरी ही थे, जिन्होंने 37 रन देकर 3 विकेट झटके थे. वनडे में भारत के खिलाफ 11 मैचों में 21 विकेट और टेस्ट में 16 विकेट उनके दबदबे की गवाही देते हैं.

भारत के लिए चुनौती
मैट हेनरी इस टूर्नामेंट में अब तक 9 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकोनॉमी (7.59) कमाल की रही है. वे न्यूजीलैंड के लिए ‘जसप्रीत बुमराह’ की भूमिका निभा रहे है. भारतीय बल्लेबाजों, खासकर टॉप ऑर्डर को हेनरी के शुरुआती स्पेल को बिना विकेट गंवाए निकालना होगा. अगर भारत को अहमदाबाद में तिरंगा फहराना है और तीसरी बार चैंपियन बनना है, तो हेनरी के इस ‘खतरे’ को टालना ही होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link