प्रोग्रामर पर बीएलओ मानदेय में गबन का आरोप: बालाघाट के लांजी में कलेक्टर के निर्देश पर FIR; पुलिस जांच में जुटी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

प्रोग्रामर पर बीएलओ मानदेय में गबन का आरोप:  बालाघाट के लांजी में कलेक्टर के निर्देश पर FIR; पुलिस जांच में जुटी – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट की लांजी तहसील कार्यालय में पदस्थ आउटसोर्स प्रोग्रामर नरेंद्र लिल्हारे पर बीएलओ मानदेय में आर्थिक अनियमितता और गबन के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर की गई है। मानदेय भुगतान में की हेराफेरी शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह दशमेर द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और लिखित शिकायत के आधार पर लांजी एसडीएम ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र 109 लांजी के कुछ मतदान केंद्रों के बीएलओ को जुलाई 2025 से सितंबर 2025 की अवधि के दौरान दिए जाने वाले मानदेय में धोखाधड़ी की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मानदेय भुगतान के समय वास्तविक खातों के बजाय अन्य बैंक खातों की प्रविष्टि कर 10,500 रुपए की राशि का आहरण किया गया। भारतीय न्याय संहिता के तहत केस लांजी पुलिस ने आरोपी नरेंद्र लिल्हारे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गबन की कुल राशि कितनी है और इसमें अन्य लोग संलिप्त हैं या नहीं। अन्य शिकायतों पर भी प्रशासन सख्त गबन के आरोपों के अलावा प्रोग्रामर पर महिला कर्मचारियों से विवाद और अनुचित व्यवहार की शिकायतें भी चर्चा में हैं। इस विषय पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त होती है, तो निष्पक्ष जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link