ईशान किशन की फाइनल में तूफानी फिफ्टी, 23 गेंद में मचा दी तबाही

ईशान किशन की फाइनल में तूफानी फिफ्टी, 23 गेंद में मचा दी तबाही


होमखेलक्रिकेट

ईशान किशन की फाइनल में तूफानी फिफ्टी, 23 गेंद में मचा दी तबाही

Last Updated:

Ishan Kishan blistering fifty in t20 world cup final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी तरह ली. अपनी इस अर्धशतकीय पारी में ईशान किशन ने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए.

Zoom

ईशान किशन ने फाइनल में खेली धुआंधार पारी

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने तूफानी फिफ्टी से तबाही मचा दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में ईशान ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंद में अपना र्धशतक पूरा किया. टूर्नामेंट में ईशान किशन की ये तीसरी फिफ्टी है. अपनी इस अर्धशतकीय पारी में ईशान ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए.

सिर्फ इतना ही नहीं, ईशान ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 100 रनों की पार्टनरशिप भी की. हालांकि, फिफ्टी लगाने के बाद ईशान किशन ज्यादा देर तक क्रीज पर खड़े नहीं रह पाए और 54 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

संजू के साथ ईशान की हुई शतकीय साझेदारी

ईशान किशन ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से संजू सैमसन के साथ मिलकर 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप भी की. हालांकि, इस दौरान संजू सैमसन एक बार फिर दुर्भाग्याशाली रहे और 89 रन बनाकर आउट हो गए. सेमीफाइनल में भी संजू ने 89 रनों की पारी खेली थी. अपनी इस पारी में संजू ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्के और 6 चौके भी लगाए.

टीम इंडिया को मिली थी मैच में पहले बैटिंग का न्योता

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धुंआधार शुरुआत की थी. अभिषेक और संजू ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में ही 98 रन जोड़ दिए.

इस पार्टनरशिप में अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही अभिषेक और संजू ने टी20 विश्व कप इतिहास के फाइनल में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले पाकिस्तान के कामरान अकमल और शहजैब ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में पहले विकेट के लिए 48 रनों की पार्टनरशिप की थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link