कुख्यात पशु तस्कर बल्लू रहमान सतना से गिरफ्तार: अनूपपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा; दो जिलों में 11आपराधिक मामले दर्ज – Anuppur News

कुख्यात पशु तस्कर बल्लू रहमान सतना से गिरफ्तार:  अनूपपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा; दो जिलों में 11आपराधिक मामले दर्ज – Anuppur News




अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को सतना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी है और कोतमा के मवेशी बाजार में रहता था। शनिवार शाम को हुई गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे कोतमा थाना लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश के बाद जेल भेजा गया। लंबे समय से फरार था थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान पशु तस्करी और अवैध हथियार रखने के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश और कोतमा के बीच उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। टीम ने सतना से पकड़ा दो दिन पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान सतना जिले में आया है। इस सूचना के आधार पर एक टीम सतना भेजी गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, 31 जनवरी को कोतमा हाईवे पर जंगल चौकी के पास से एक ट्रक (सीजी04एनएक्स5617) से 22 भैंस पड़वा जब्त की गई थीं। इस कार्रवाई में ट्रक से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे। उस मामले में आरोपी उमेश केवट, अंकित द्विवेदी और वाहन मालिक संजय पटेल उर्फ प्रभु दयाल पटेल को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को मुख्य सरगना बताया था। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया- आरोपी अब्दुल रहमान पर कोतमा-शहडोल जिले के अन्य थानों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पशु तस्करी, एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित और अन्य धाराओं के तहत अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, अपराधी के खिलाफ जिलाबदर का प्रकरण भी विचाराधीन है।



Source link