भोपाल में नर्स ने पति पर ब्लेड से किया हमला: खाना नहीं खाने पर हुआ विवाद, होटल के रूम में की वारदात; सीहोर से आई थी मिलने – Bhopal News

भोपाल में नर्स ने पति पर ब्लेड से किया हमला:  खाना नहीं खाने पर हुआ विवाद, होटल के रूम में की वारदात; सीहोर से आई थी मिलने – Bhopal News




पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर की होटल कोमल पैलेस में पत्नी ने पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। पेट और हाथ में ब्लेड लगने से पति लहूलुहान हो गया। कांच का गिलास मारने के कारण उसके सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल नगर पिपलानी निवासी ललित राजपूत पुत्र हाकम सिंह राजपूत (30) पुणे की मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता है। शाजापुर में रहने वाली निलिमा तोमर (परिवर्तित नाम) से उसने आर्य समाज के मंदिर से शादी की थी। नंदिनी शासकीय अस्पताल में नर्स है। शनिवार को वह ललित से मिलने भोपाल आई थी। ललित ने उसे होटल कोमल पैलेस में रुकवा दिया। होटल में मिलने पहुंचा था ललित शाम को घर से खाना खाने के बाद ललित उससे मिलने होटल पहुंचा। नंदिनी ने पहले से खाना आर्डर कर दिया था। उसने ललित से खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह खाना खाकर पहुंचा था। लिहाजा खाना खाने मना कर दिया। इसी बात को लेकर नंदिनी और ललित का विवाद हो गया। ललित का आरोप है कि पूरी रात उनका विवाद होता रहा। नींद लगते ही किए ताबड़तोड़ वार सुबह छह बजे ललित की नींद लग गई। करीब एक घंटे बाद उसकी नींद खुली तो नंदिनी तोमर उसके सीने पर बैठी हुई थी। उसके हाथ में ब्लेड था। ललित घबराकर उठा तो नंदिनी ने उसके दाएं हाथ पर ब्लेड मार दी। बचने के लिए उसने धक्का दिया तो नंदिनी ने उसके पेट पर वार कर दिया। किसी तरह ललित जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा। भागते समय भी नंदिनी ने कांच का गिलास फेंककर ललित के सिर पर मार दिया। अपनी जान बचाकर ललित होटल से निजी अस्पताल इलाज कराने पहुंचा। संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच शुरुआती जांच में पता चला है कि ललित राजपूत के खिलाफ नंदिनी ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। बलात्कार के मामले में राजीनामा करने के लिए उसने नंदिनी से आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा और तलाक देने के लिए मजबूर करने लगा। पुलिस का कहना है कि ललित पर होने वाला हमला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link