10वीं की परीक्षा देकर निकला छात्र, बाहर घात लगाकर बैठे नाबालिगों ने ली जान, चाकू से किए ता

10वीं की परीक्षा देकर निकला छात्र, बाहर घात लगाकर बैठे नाबालिगों ने ली जान, चाकू से किए ता


Last Updated:

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में 10वीं के छात्र की परीक्षा केंद्र के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 14-15 साल के आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परीक्षा के दौरान हुए पुराने विवाद के कारण आरोपियों ने हमला किया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

दमोह क्राइम न्यूज: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र की परीक्षा केंद्र के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के मलैया मिल के पास हुई. मृतक की पहचान देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव निवासी 14 वर्षीय ऋषि अहिरवार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ऋषि अपनी 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर एग्जाम सेंटर से बाहर निकल रहा था, तभी कुछ लड़कों ने उस पर हमला कर दिया. घायल हालत में उसके सहपाठियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इलाके के CCTV फुटेज खंगाले
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और हमले में शामिल आठ नाबालिग लड़कों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया. सभी आरोपियों की उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया है. शुरू जांच में सामने आया है कि मृतक और एक आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था. 27 फरवरी और 2 मार्च को परीक्षा के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. बताया गया कि परीक्षा के दौरान घूरने और बाद में गाली देने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी. इसके बाद आरोपियों ने हमले की योजना बनाई और शुक्रवार को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय ऋषि पर हमला कर दिया.

जमीन विवाद मामला
गौरतलब है कि इससे 48 घंटे पहले ही मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो भाई-बहनों की रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसी बीच सागर जिले में एक अन्य मामले में 12वीं की छात्रा पर कटर से हमला करने के आरोपी 19 साल के युवक की लाश रविवार को मकरोनिया इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर मिली. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link