घर में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाए: सतना में तीसरी मंजिल पर सो रहा था युवक, 5 आरोपी अचानक आए और चाकूओं से गोदा – Satna News

घर में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाए:  सतना में तीसरी मंजिल पर सो रहा था युवक, 5 आरोपी अचानक आए और चाकूओं से गोदा – Satna News




सतना शहर के मुख्त्यारगंज इलाके में सोमवार रात एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घर की तीसरी मंजिल पर सो रहा था युवक
पुलिस के अनुसार डायवर्सन रोड-मुख्त्यारगंज निवासी 25 वर्षीय अमित सिंह उर्फ अंबू सोमवार रात करीब 8:30 बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ऋषभ अटरा, गौरव मिश्रा, विपिन गुप्ता और दो अन्य नकाबपोश युवक अचानक घर में घुस आए। चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
आरोपियों ने अमित पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अमित ने किसी तरह अपने एक दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचा और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर गया। गंभीर हालत में रीवा रेफर
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित की हालत गंभीर देखते हुए उसे रीवा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर टीआई रवीन्द्र द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक का बयान दर्ज किया। पुरानी रंजिश का मामला
बताया जा रहा है कि यह हमला 1 फरवरी 2025 को रीवा रोड पर हुए एक पुराने विवाद की रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।



Source link