इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी: सुबह बच्चों को दूध लेने भेजा, लौटे तो पिता फंदे पर लटके मिले – Indore News

इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी:  सुबह बच्चों को दूध लेने भेजा, लौटे तो पिता फंदे पर लटके मिले – Indore News




इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह गली नंबर 3 की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले एकनाथ बाघ ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं उनकी पत्नी रोहणी का शव भी घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव के पास टूटी मिलीं चूड़ियां पुलिस को मौके पर रोहणी के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे जब दोनों बच्चे जागे तो एकनाथ ने उन्हें दूध लेने के लिए भेज दिया। करीब 20 मिनट बाद जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा। उस समय उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए सबूत घटना की सूचना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।



Source link