महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया – Dindori News

महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया – Dindori News




डिंडौरी जिले में महिला की हत्या और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी को शहपुरा पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को थाने से पैदल ले जाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लिव-इन पार्टनर ने की थी हत्या पुलिस जांच के अनुसार, 26 फरवरी को हुई इस वारदात का मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी पिछले तीन माह से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पीड़िता (नाबालिग) घटना से एक माह पूर्व ही अपनी मां के पास रहने के लिए आई थी। मामले का सह-आरोपी छोटू उर्फ देवेंद्र चौधरी 4 मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कटनी में दोस्त की झोपड़ी में छिपा था आरोपी थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि वारदात के बाद से हरिओम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने कटनी जिले में घेराबंदी कर उसे उस समय दबोचा जब वह अपने एक मित्र की झोपड़ी में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी वहां ऑटो चलाकर फरारी काट रहा था। विशेष टीम ने पकड़ा आरोपी को पकड़ने में सब इंस्पेक्टर ताकेश्वरी मरकाम, एएसआई विपिन जोशी और राकेश यादव सहित 10 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब इस मामले में कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर त्वरित सुनवाई की तैयारी कर रही है।



Source link