चंबल के राजघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की लगातार मिल रही खबरों के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक पहुंचकर पेट्रोलिंग की। टीम रेत माफिया को रंगे हाथों पकड़ने के उद्देश्य से कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई भी ट्रैक्टर-ट्रॉली या लोडर मशीन नहीं मिली, जिससे टीम को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार रेत माफिया द्वारा राजघाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक वहां पहुंचकर छापामार कार्रवाई और पेट्रोलिंग की। हालांकि राजघाट पर पूरा इलाका सुनसान मिला और रेत से जुड़े किसी भी वाहन या गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले। टीम के पहुंचने से पहले भाग निकले माफिया
देवरी घड़ियाल सेंचुरी के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान के अनुसार पुलिस और वन विभाग की टीम ने राजघाट पर अचानक कार्रवाई की और चंबल किनारे भी पेट्रोलिंग की, लेकिन वहां कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कार्रवाई की सूचना पहले ही रेत माफिया तक पहुंच गई थी, जिसके कारण मौके पर कोई वाहन नहीं मिला और टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।
Source link