Last Updated:
Gold Silver Price Today 11 March: दुनियाभर में इजराइल-ईरान युद्ध के चलते सोने-चांदी में बड़ी हलचल जारी है. जिसके बाद पिछले दो दिनों में दाम तेजी से बढ़े थे लेकिन आज फिर भाव नीचे गिरे हैं. जिस बीच आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव ₹410 रुपए सस्ता हुआ है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये.
इसरायल-ईरान युद्ध में सोने के दाम में तेज हलचल जारी है.
Gold-Silver Price 11 March: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब उछाल देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों की बढ़त के बाद अब बड़ी हलचल दिख रही है. जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹410 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹1,270 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (11 मार्च) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 163,310 रुपए/10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 275,870 रुपए/1 किलो
इजराइल-ईरान का असर, सोने-चांदी में बड़ी हलचल
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी था लेकिन इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने पूरा मार्केट बदल दिया है. जिसके बाद सोना लगातार बड़ी बढ़त के साथ महंगा हो रहा है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 163,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 276,080 रुपए प्रति 1 किलो
हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें