15 या 16 अगस्त…कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? उज्जैन के आचार्य से जानें सही तारीख

15 या 16 अगस्त…कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? उज्जैन के आचार्य से जानें सही तारीख


Last Updated:

Janmashtami 2025: पंडित आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से कहा कि इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी. इस बा…और पढ़ें

उज्जैन. श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं. भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकिया लगती हैं. जन्माष्टमी पर व्रत का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह के अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था. इस बार तिथि को लेकर असमंजस वाली स्थिति देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश के उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख के बारे में.

पंडित आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट के लगभग पर प्रारंभ होगी और 16 अगस्त को रात 09 बजकर 34 मिनट लगभग पर समाप्त होगी. इस बार गृहस्थों की जन्माष्टमी 15 अगस्त और वैष्णव की जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का महत्व
जन्माष्टमी महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं. भगवान श्रीकृष्ण श्री हरि के अष्टम अवतार हैं, इसलिए इस दिन उपवास का पालन करने से एकादशी व्रत की भांति ही फल की प्राप्ति होती है.

homedharm

15 या 16 अगस्त…कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? उज्जैन के आचार्य से जानें सही तारीख

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link